Interstellar और The Matrix जैसी फिल्मों की भी बाप निकली ये 2 घंटे 36 मिनट की Sci-Fi मूवी, मिली 8.2 IMDb रेटिंग
Best Sci-Fi Movies Like Interstellar: अगर आप Interstellar और The Matrix जैसी फिल्मों के दीवानें है, तो ये 8.2 IMDb रेटिंग वाली मूवी आपको बेहद पसंद आने वाली है. इसमें दिखाए गए दृश्य आपको हैरानी में डाल सकते हैं. साथ ही साइंस कॉन्सेप्ट्स भी आपको खूब पसंद आएंगे.

इस फिल्म आपको Sci-Fi और एडवेंचर से जुड़ी कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें सस्पेंस, इमोशन का तगड़ा ब्लैंड देखने को मिल सकता है. अगर आप कुछ मजेदार देखना चाहते हैं तो ओटीटी पर रिलीज होते ही इसे जरूर देखें.
कौन सी है फिल्म?
2 / 7अगर आप Sci-Fi दुनिया में कोई मास्टरपीस फिल्म देखना चाहते हैं, तो 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' (Project Hail Mary) आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. यह साइंस-फिक्शन (Sci-Fi) ब्लॉकबस्टर 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने अपनी बेहतरीन कहानी के दम पर IMDb पर 8.2/10 की शानदार रेटिंग हासिल की है.
फिल्म के बारे में
3 / 7यह फिल्म 'द मार्टियन' (The Martian) के लेखक एंडी वीयर के इसी नाम के बेस्टसेलर उपन्यास पर आधारित है. लोग इसकी तुलना Interstellar और The Matrix जैसी फिल्मों से कर रहे हैं. फिल्म दिखाए गए दृश्य और कहानी दोनों ही दिलों को छू लेने वाली है. अगर आप कुछ बढ़िया देखना चाहते हैं तो आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.
फिल्म की अनोखी और दिलचस्प कहानी
4 / 7फिल्म की शुरुआत होती है राइलैंड ग्रेस से, जो एक मिडिल स्कूल के साइंस टीचर हैं. वह पृथ्वी से प्रकाश वर्ष दूर एक स्पेसशिप पर अकेले जागते हैं, लेकिन उनकी याददाश्त पूरी तरह जा चुकी होती है. जैसे-जैसे उनकी याददाश्त वापस आती है, उन्हें पता चलता है कि एक रहस्यमयी पदार्थ पृथ्वी के सूरज को खत्म कर रहा है. पूरी मानवता को विलुप्त होने से बचाने का जिम्मा अब अकेले उनके कंधों पर है. अंतरिक्ष में ग्रेस की मुलाकात 'रॉकी' नाम के एक एलियन से होती है, जो एक जीनियस इंजीनियर है और उसका अपना ग्रह भी इसी संकट से जूझ रहा है. फिल्म में इन दोनों की दोस्ती और भाषा की बाधा को पार करने का तरीका दर्शकों का दिल जीत रहा है.
फिल्म के पीछे की दिग्गज टीम
5 / 7इस फिल्म का निर्देशन 'स्पाइडर-मैन: इनटू द स्पाइडर-वर्स' फेम फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने किया है. फिल्म की स्क्रीनप्ले ड्रू गोडार्ड ने लिखी है, जिन्होंने इससे पहले 'द मार्टियन' की भी बेहतरीन स्क्रिप्ट लिखी थी. रायन गॉसलिंग के साथ ऑस्कर विजेता अभिनेत्री सैंड्रा हुलर (Sandra Hüller) भी मुख्य भूमिका में हैं.
बॉक्स ऑफिस और क्रिटिक्स का रिएक्शन
6 / 7फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी तगड़ा हुआ है. $200 मिलियन के बजट पर बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में $683 मिलियन से अधिक की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. बेहतरीन माउथ-पब्लिसिटी के चलते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और टिकट खिड़की पर क्रिस्टोफर नोलन की 'इंटरस्टेलर' के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी पार कर लिया है.
फिल्म का ओटीटी रिलीज
7 / 7फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' (Project Hail Mary) ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज हो चुकी है. अमेजन एमजीएम स्टूडियोज (Amazon MGM Studios) ने सिनेमाघरों में बंपर सफलता के बाद इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उतारा है.


















