थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को CBFC से मिली हरी झंडी, 3 घंटे से भी लंबी होगी फिल्म

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आयाा है. दरअसल, 7 महीने के लंबे इंतजार के बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. चलिए जानते हैं कि यह मूवी कब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है?

jana nayagan film

Jana Nayagan को CBFC से मिली हरी झंडी

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ पिछले 7 महीने से रिलीज को लेकर संघर्ष कर रही थी. इस मूवी की कई बार रिलीज डेट को टाल दिया गया है. यह फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म के साथ कई विवाद जुड़ गए थे, जिसके बाद फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी. यह फिल्म लंबे समय से सेंसर बोर्ड में अटकी रही थी. फिल्म के लिए विजय ने कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था.लेकिन उन्हें वहां से भी कोई राहत नहीं मिली थी. हालांकि, अब थलपति विजय के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘जन नायकन’ का रनटाइम कितना है?

आप भी थलपति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपको इंतजार खत्म होने वाला है. दरअसल, एक्टर विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को आज यानी 09 जुलाई को सेंसर बोर्ड से ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है. हालांकि, यह मूवी कब रिलीज होगी इसके लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. आपको बता दें कि सर्टिफिकेट के फिल्म की रनटाइम का भी पता चल गया है. फिल्म ‘जन नायकन’ का रनटाइम 3 घंटे 3 मिनट और 11 सेकंड.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी विजय की जन नायकन?

दरअसल, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म इस महीने रिलीज हो सकती है. दरअसल, कनाडा के डिस्ट्रीब्यूटर योर्क सिनेमाज ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा गया है कि आखिरकार हमारे अपने थलपति विजय जन नायकन के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धूम मचाने वाले हैं. इतना ही नहीं इस पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि कनाडा में यह फिल्म योर्क सिनेमाज द्वारा रिलीज की जाएगी. विजय की फिल्म जन नायकन 24 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. इतना ही नहीं ‘लेट्स सिनेमा’ ने भी पुष्टि की है कि जन नायकन फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ