25 करोड़ के बजट में बनी वो फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन में हुई ढेर, Alpha से साथ हुई थी रिलीज

Baby Do Die Do: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. हाल ही में फिल्म 'अल्फा' रिलीज हुई थी और इस फिल्म के साथ हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' भी आई थी, लेकिन ये फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह गिरी है और इसने उम्मीद के हिसाब से बिल्कुल कमाई नहीं की है.

Baby do die do
1 / 7
Baby do die do. image credit- social media

विज्ञापन

बेबी डू डाई डू

बेबी डू डाई डू2 / 7

हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' 3 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर सकी और पांच दिन में ही ढेर हो गई.

विज्ञापन

फिल्म की प्रोड्यूसर

फिल्म की प्रोड्यूसर3 / 7

इस फिल्म में हुमा ने ना सिर्फ लीड रोल निभाया है बल्कि वो इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने अपने भाई साकिब सलीम के साथ मिलकर अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'सलीम सिब्लिंग' के बैनर तले इस फिल्म को बनाया है.

फिल्म का कलेक्शन

फिल्म का कलेक्शन4 / 7

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले पांच दिनों में दुनियाभर में सिर्फ 2.92 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. यानी पांच दिन बाद भी फिल्म 3 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं छू सकी, जो बेहद चिंता की बात है.

विज्ञापन

अल्फा भी बॉक्स ऑफिस पर मौजूद

अल्फा भी बॉक्स ऑफिस पर मौजूद5 / 7

इसी फिल्म के साथ फिल्म 'अल्फा' भी रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है और इसका असर इस फिल्म पर भी देखने को मिल रहा है.

फिल्म का बजट

फिल्म का बजट6 / 7

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का बजट करीब 25 करोड़ रुपये है. अपनी लागत निकालने के लिए इस फिल्म को 22 करोड़ रुपये और चाहिए, लेकिन इस हिसाब से ये कमाई कर रही है उस हिसाब से ये मुश्किल लग रहा है.

विज्ञापन

धमाल 4 हो रही रिलीज

धमाल 4 हो रही रिलीज7 / 7

फिल्म के लिए आगे का रास्ता भी आसान नहीं है क्योंकि 10 जुलाई को अजय देवगन की 'धमाल 4' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. ऐसे में इस फिल्म के लिए कमाई करना और भी मुश्किल हो जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन