3 घंटे 5 मिनट की फिल्म ने Netflix पर काटा बवाल, रिलीज होते ही बनी नंबर 1; क्या आपने देखी?

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड कर रही हैं. इनमें एक फिल्म ऐसी है जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और इस फिल्म ने रिलीज होते ही पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

trending netflix movie
1 / 6

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'पेद्दी' है. राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर इस फिल्म को हाल ही में ओटीटी पर रिलीज किया है. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने ओटीटी पर आते ही बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

सिनेमाघरों में छाने के बाद 'पेद्दी' ओटीटी की दुनिया की पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. इस फिल्म की कहानी एक साधारण दिहाड़ी मजदूर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक फैक्ट्री में गुड बनाने का काम करता है. वहीं इसके साथ ही ये एक क्रिकेटर भी होता है जो गांव में हो रहे क्रिकेट मैच खेलता है और वहां से पैसे कमाता है.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

वहीं पेद्दी की लाइफ में एक ऐसा ट्विस्ट आता है जिसमें वो क्रिकेट छोड़कर कुश्ती खेलना शुरू कर देता है. इस दौरान पेद्दी की लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. जिससे उसकी लाइफ बदल जाती है. कहानी के ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

विज्ञापन

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे5 / 6

राम चरण की इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है. वहीं इस फिल्म ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2', अक्षय कुमार की 'भूत बंगला', कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' और रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राम चरण के साथ-साथ जाह्नवी कपूर, शिवराजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात की जाए तो फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.8 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन