घर पर कैसे साफ करें महीनों से अलमारी में रखे पफर और डाउन जैकेट? इन टिप्स से बन जाएंगे बिल्कुल नए

क्या आप भी सर्दियों के लिए अलमारी या बेड बॉक्स में महीनों से रखी जैकेट निकालने जा रहे हैं और उन्हें धोना चाहते हैं? आइए आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएं, जो आपकी महंगी जैकेट को खराब होने से बचा सकती हैं.

Jacket Washing Tips
1 / 8
महंगी जैकेट खराब होने से बचानी है, तो ऐसे करें पफर और डाउन जैकेट की सफाई (Image: AI)

Winter Jacket Washing Tips: दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में सर्दी का असर दिखने लगा है. अगर आप अब अलमारी या बेड बॉक्स में रखा जैकेट निकालने की योजना बना रहे हैं, तो ये स्टोरी आपके काफी आम आने वाली है. हम इस स्टोरी में आपको बताएंगे कि आप कैसे लंबे समय से रखे जैकेट को साफ कर सकते हैं, ताकि वह नया जैसा लगे.  

विज्ञापन

लोगों को होने लगी कंपकंपी

लोगों को होने लगी कंपकंपी2 / 8

मौसम जैसे-जैसे ठंडा हो रहा है, लोग रात में एसी बंद करके और पंखे की स्पीड भी कम करके सोने लगे हैं. इतना ही नहीं, सुबह और शाम के समय मौसम इतना ठंडा महसूस होता है कि कंपकंपी होने लगती है और मन करता है कि बस अब कंबल या रजाई में घुसकर बैठ जाएं.

विज्ञापन

जैकेट की सफाई

जैकेट की सफाई 3 / 8

अक्सर लोग जैकेट की सफाई को लेकर डरते हैं कि कहीं हमारी गलती या गलत धुलाई के कारण जैकेट की रंगत, बनावट खराब न हो जाए. या फिर जैकेट के अंदर मौजूद भराव एक जगह इकट्ठा न हो जाए या धुलाई के बाद जैकेट पहले की तरह गर्मी न दें. अगर आप सही तरीका अपनाएंगे, तो ऐसा कुछ नहीं होगा.

पफर और डाउन जैकेट में ये जरूरी देखें

पफर और डाउन जैकेट में ये जरूरी देखें4 / 8

आप जिस तरह दूसरे कपड़े धोते है, उस तरह जैकेट की सफाई नहीं होता है. जैकेट धोने से पहले उसमें लगा लेबल जरूर पढ़ें, क्योंकि उसमें बताया गया होता है कि आपकी जैकेट कैसे साफ हो सकती है. आमतौर पर कुछ जैकेट हाथों की धुलाई से साफ हो जाती है, तो कुछ मशीन से और कुछ जैकेट ऐसी होती हैं, जिन्हें ड्राई-क्लीन की जरूरत होती है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप बिना लेबल पढ़े न धाएं.

विज्ञापन

छोटे दाग हो तो क्या करें?

छोटे दाग हो तो क्या करें?5 / 8

अगर आपके जैकेट में छोटे या हल्के दाग है, तो पूरी जैकेट धोने की जरूरत नहीं है. इसे साफ करने के लिए थोड़े पानी में हल्का डिटर्जेंट मिलाकर दाग वाली जगह को हल्के हाथों से साफ करें. आप चाहे तो मुलायम कपड़े और ब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर भी इन दागों को हटा सकते हैं.

हैंड वॉश कब करें

हैंड वॉश कब करें6 / 8

अगर आपके जैकेट में हैंड वॉश की सलाह दी गई है, तो ही आप हैंड वॉश (हाथ से जैकेट की धुलाई) करें.  अगर जैकेट ज्यादा गंदा नहीं है और मशीन में धुलने की जरूरत नहीं है, तब ये तरीका सही रहता है. इसके लिए एक बड़े टब या बाल्टी में ठंडा पानी भरें और उसमें माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट डालें. अब जैकेट को पानी में डालकर हल्के हाथ से दबाएं. 15 से 30 मिनट तक जैकेट को पानी में रहने दें. ध्यान रखें कि डाउन जैकेट को ऐसे धोने से वह खराब हो सकता है, इसलिए धोने से पहले लेबल जरूर पढ़ें.

विज्ञापन

ड्राई क्लीन 

ड्राई क्लीन 7 / 8

अगर जैकेट के लेबल में ड्राई क्लीन बताया गया है, तो घर में धोने से बचें; वरना आपकी महंगी जैकेट खराब हो सकती है. धुलाई के वक्त की गई गलती जैकेट के भराव को खराब कर सकती है.

जैकेट को धूप में रखें

जैकेट को धूप में रखें8 / 8

जैकेट को अलमारी और बेड बॉक्स से निकलने के बाद या धुलाई के बाद दूध में सूखने के लिए जरूरी रखें. अगर आपने अभी जैकेट निकाली है और वह साफ है, तो सिर्फ धूप में कुछ वक्त तक रखना बेहतर रहेगा. हालांकि, आपने धुलाई करी है, तो सूखने के लिए धूप ही सही है. (Images: Pexels) यह भी पढ़ें: Winter Tips: भारी कंबल को धोए बिना कैसे करें साफ? बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन