---विज्ञापन---

वोटर आईडी मामले में प्रकाश राज को मिली बड़ी राहत, बेंगलुरु कोर्ट ने रद्द किया गैर-जमानती वारंट

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर प्रकाश राज को वोटर आईडी मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. दरअसल, बेंगलुरू कोर्ट ने प्रकाश राज के गैर-जमानती वारंट को रद्द कर दिया है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

---विज्ञापन---

साउथ और बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में प्रकाश राज को वोटर आईडी मामले में बेंगलुरु कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था. दरअसल, एक्टर प्रकाश राज पर आरोप था कि उनके पास 4 राज्यों के वोटर आईडी कार्ड मौजूद हैं. किसी भी इंसान के पास एक से ज्यादा राज्यों के वोटर आईडी होना चुनाव नियमों का उल्लंघन माना जाता है. हालांकि, अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है. दरअसल, कोर्ट ने प्रकाश राज को राह दे दी है. बेंगलुरु कोर्ट ने वोटर आईडी मामले में एक्टर को जमानत दे दी है.

यह भी पढ़ें: बैन के बाद भी नहीं रुकेगी दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, DSGMC ने फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर दी बड़ी जानकारी

---विज्ञापन---

प्रकाश राज को मिली राहत

आपको बता दें कि कोर्ट की ओर से जब प्रकाश राज के लिए गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था, जिसके बाद एक्टर के वकील ने तुरंत मोर्चा संभाला और वारंट को वापस लेने की मांग की थी. एक्टर प्रकाश राज आज यानी 10 जुलाई को कोर्ट में हाजिर हुए थे. कोर्ट ने आज एक्टर को बड़ी राहत दी है और उनका गैर जमानती वारंट रद्द कर दिया है और जमानत की शर्तों पर प्रकाश राज को बेल दे दिया है. कोर्ट ने उन्हें 4,000 रुपये की नकद जमानत राशि जमा करने के बाद उन्हें जमानत दे दी है.

यह भी पढ़ें: थिएटर्स के बाद OTT पर तहलका मचा रही ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म, पहले ही दिन नंबर-1 पर जमाया कब्जा

प्रकाश राज ने कब शुरू किया था फिल्मी करियर

एक्टर प्रकाश राज का विवादों से पुराना नाता रहा है. प्रकाश राज अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी आवाज रखते हैं. उन्होंने ने हाल ही में कॉकरोज जनता पार्टी को भी अपना समर्थन दिया था. वो अक्सर इस पार्टी के लिए एक्स पर पोस्ट करते हुए नजर आते है. बता दें कि जब कॉकरोच जनता पार्टी ने बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन किया था, तो एक्टर प्रकाश राज ने जॉइन किया थी. इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को अपने हक के लिए आवाज उठाने की भी बात कही थी. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 1980 के दशक में किया था. लेकिन उन्हें असल पहचान 1994 में आई तमिल फिल्म ‘डुएट’ से मिली थी. 

---विज्ञापन---

First published on: Jul 10, 2026 07:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola