Welcome To The Jungle ने 14वें दिन भी छापे करोड़ों, 2 हफ्तों में अक्षय कुमार की फिल्म ने कितनी की कमाई?
Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2 हफ्तों में धमाकेदार कमाई कर ऑडियंस को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.
Edited By : Himani sharma|Updated: Jul 10, 2026 06:30
Share :
---खबर नीचे जारी है---
Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मार ली है. चलिए जानते हैं अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 'वेलकम टू द जंगल' ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ की कमाई की. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 6,092 रहे. पहले हफ्ते से दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. लेकिन इसके बावजूद भी इस फिल्म ने अपनी जगह 100 करोड़ी फिल्म में पक्की कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कॉमेडी की खूब तारीफ की जा रही है.
भारत में फिल्म ने 14 दिनों में 125.05 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 148.61 करोड़ है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 180.06 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. जिससे फिल्म की कमाई का आंकड़ा जल्द ही 200 करोड़ पहुंच सकता है. अब देखना दिलचस्प है कि फिल्म आने वाले दिनों में कितने नोट छाप सकती है.
'वेलकम टू द जंगल' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ कई सितारे नजर आए. इनमें रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े और जॉनी लिवर जैसे कई सितारे शामिल हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. वहीं इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है.
Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मार ली है. चलिए जानते हैं अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है.
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ की कमाई की. फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 11% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज 6,092 रहे. पहले हफ्ते से दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. लेकिन इसके बावजूद भी इस फिल्म ने अपनी जगह 100 करोड़ी फिल्म में पक्की कर ली है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कॉमेडी की खूब तारीफ की जा रही है.
भारत में फिल्म ने 14 दिनों में 125.05 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 148.61 करोड़ है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 180.06 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. जिससे फिल्म की कमाई का आंकड़ा जल्द ही 200 करोड़ पहुंच सकता है. अब देखना दिलचस्प है कि फिल्म आने वाले दिनों में कितने नोट छाप सकती है.
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ कई सितारे नजर आए. इनमें रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े और जॉनी लिवर जैसे कई सितारे शामिल हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. वहीं इस फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है.