रहस्य, रोमांच और सुपरनैचुरल का मिलेगा तड़का, 'The Vvaan' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बॉलीवुड सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मच अवेटेड फिल्म 'द वन' (The Vvaan) का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन मेकर्स ने आज फिल्म 'द वन' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

the vvaan
1 / 5

सुपरस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मच अवेटेड फिल्म 'द वन' (The Vvaan) का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में रोमांस से लेकर डर और ड्रामा सब कुछ देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. आप भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया 'द वन' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक गुड न्यूज है.  

विज्ञापन

द वन

द वन2 / 5

दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया फिल्म 'द वन' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. वहीं उनके फैंस भी फिल्म के हर-छोटे बड़े अपडेट को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस मूवी की रिलीज डेट कई बार टाल दी गई है. हालांकि, एक फिर मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है. लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी अपने समय पर रिलीज हो पाती है या नहीं

विज्ञापन

द वन फिल्म कब होगी रिलीज?

द वन फिल्म कब होगी रिलीज?3 / 5

मेकर्स ने इस बार फिल्म द वन की रिलीज डेट  25 सितंबर 2026 रखी है. इस साफ अर्थ है कि यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की नई रिलीज डेट को मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ साझा किया है. रिलीज डेट का पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं.

द वन फिल्म कहानी

द वन फिल्म कहानी4 / 5

द वन के इस पोस्टर में एक ताकतवर योद्धा को एक बैल और एक बाघ के बीच खड़े हुए देखा जा रहा है. इस योद्धा के हाथ में त्रिसूल भी नजर आ रहा है. यह पोस्टर काफी दमदार के साथ काफी रहस्यमयी भी लग रहा है. बता दें कि द वन फिल्म की कहानी काफी अलग है, जिसमें आपको फैंटेसी, एक्शन, कॉमेडी और एडवेंचर सब कुछ एक साथ देखने को मिलने वाला है. यह मूवी 25 सितंबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

द वन फिल्म स्टार

द वन फिल्म स्टार5 / 5

आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन को बालाजी मोशन पिक्चर्स और टीवीएफ मोशन पिक्चर्स एक साथ मिलकर बना रहे हैं. मूवी का डायरेक्शन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. इस मूवी का पूरा नाम 'द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन