Netflix के Lock Upp 2 में होगा डबल एविक्शन, 5 में से 2 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स का शो से कटेगा पत्ता

Lock Upp 2 Double Eviction: नेटफ्लिक्स का नया नवेला शो 'लॉक अप 2' इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं शो के इस हफ्ते के एविक्शन पर नया अपडेट सामने आया है. इस हफ्ते 1 नहीं बल्कि 2 कंटेस्टेंट्स का विनर बनने का सपना टूट जाएगा.

lock upp 2 (8)
1 / 6

विज्ञापन

'लॉक अप 2' में होगा डबल एविक्शन

'लॉक अप 2' में होगा डबल एविक्शन2 / 6

'लॉक अप 2' में इस हफ्ते नॉमिनेशन में 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं. इन 5 कंटेस्टेंट्स में से किसी 2 को सफर शो से खत्म होने वाला है. जहां पहले हफ्ते में एक एलिमिनेशन देखने को मिला था, वहीं अब इस हफ्ते शो में 2 कंटेस्टेंट्स का एलिमिनेशन देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

2 कंटेस्टेंट्स का कटेगा पत्ता

2 कंटेस्टेंट्स का कटेगा पत्ता3 / 6

दरअसल मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन के बारे में अपडेट देते नजर आए. शो के दोनों होस्ट्स ने कंटेस्टेंट्स को कहा कि इस हफ्ते शो से 2 कंटेस्टेंट्स बाहर होंगे. इतना सुनकर 'लॉक अप' में कैद कंटेस्टेंट्स के होश उड़ गए.

इस कंटेस्टेंट का नाम आया सामने

इस कंटेस्टेंट का नाम आया सामने4 / 6

वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार खबर है कि इस हफ्ते सुनीता आहूजा शो से बाहर हो सकती हैं. हालांकि अभी तक इस बात को मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है. वहीं पहला नाम जहां सुनीता आहूजा का सामने आ रहा है तो वहीं दूसरा नाम अभी तक रिवील नहीं हुआ है. सोशल मीडिया पर अब एविक्शन को लेकर चर्चे हो रहे हैं.

विज्ञापन

गौरव खन्ना शो में आए नजर

गौरव खन्ना शो में आए नजर5 / 6

नेटफ्लिक्स के 'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला के पति और टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना शो में दिखाई दिए. गौरव खन्ना इस दौरान अपनी पत्नी आकांक्षा से तलाक की खबरों पर बात करते दिखाई दिए. वहीं शो में गौरव ने कहा कि लोगों ने तलाक की खबर को गलत ले लिया है. लोगों को लगता है कि हमरा तलाक हो चुका है, लेकिन अभी तक तलाक नहीं हुआ है.

कौन-कौन है नॉमिनेटेड?

कौन-कौन है नॉमिनेटेड?6 / 6

बता दें पहले हफ्ते में शो से श्रेष्ठा अय्यर बाहर हो गई थीं. इसके बाद इस हफ्ते शो से आउट होने के लिए 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. इनमें श्रेया कालरा, सुनीता आहूजा, राम कपूर, रियाज अली और वरुण यादव शामिल हैं. वहीं ये शो नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन