Khatron Ke Khiladi 15 Postponed: रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के प्रीमियर का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन शो के हालिया अपडेट ने फैंस को मायूस कर दिया है. ये शो पहले 25 जुलाई 2026 से शुरू होने वाला था, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट बदल दी गई है. इस खबर के आते ही फैंस मायूस हो गए हैं.
पोस्टपोन हुआ शो
दरअसल, शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें शो की नई प्रीमियर डेट का ऐलान किया गया है. बताया जा रहा है कि ये फैसला मौजूदा TRP ब्लैकआउट के चलते लिया गया है. ऐसे में अब दर्शकों को शो के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा, क्योंकि अब ये शो जुलाई नहीं बल्कि अगस्त में आएगा.
कब से होगा शुरू?
मेकर्स ने जानकारी दी है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ अब 1 अगस्त 2026 से प्रसारित होगा. ये शो हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा. शो का नया प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है कि जान की बाजी लगेगी, क्योंकि डर का नया दौर शुरू होने जा रहा है, देखिए ‘खतरों के खिलाड़ी 15’, 1 अगस्त से, हर शनिवार-रविवार रात 9 बजे, सिर्फ कलर्स और जियो हॉटस्टार पर.
पोस्टपोन होने की वजह?
पोर्ट्स के मुताबिक, शो को TRP ब्लैकआउट की वजह से एक हफ्ते के लिए पोस्टपोन किया गया है. दरअसल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) को निर्देश दिया है कि वो नया लाइसेंस हासिल करने और टेलीविजन रेटिंग्स पॉलिसी 2026 के नियमों का पालन करने तक टीवी रेटिंग्स का प्रकाशन अस्थायी रूप से रोक दे और इसी वजह से कई टीवी शोज की रणनीति और लॉन्च प्लान पर इसका असर देखने को मिला है.
कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
बता दें कि रोहित शेट्टी की मेजबानी वाले इस सीजन में कई चर्चित चेहरे स्टंट करते नजर आने वाले हैं. कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, करण वाही, रित्विक धनजानी, अविनाश मिश्रा, जैस्मिन भसीन, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, अविका गौर, शगुन शर्मा, फरहाना भट्ट और सोशल मीडिया स्टार ओरी (ओरहान अवत्रामणि) जैसे नाम शामिल हैं.