'पूरा देश उन्हें प्यार करता था और वो…', हेमा मालिनी को सताई धर्मेंद्र की याद; खास पलों को किया शेयर

Hema Malini Remembers Dharmendra: बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र को याद किया. उनसे जुड़ा किस्सा शेयर कर हेमा मालिनी इमोशनल हो गईं. चलिए जानते हैं हेमा मालिनी ने क्या कुछ कहा.

Hema Malini Remembers Dharmendra

Hema Malini Remembers Dharmendra: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ी रही है. ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन भी इस जोड़ी की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली. पिछले साल 2025 में नवंबर में हुए धर्मेंद्र के निधन से हेमा मालिनी बुरी तरह से टूट गई थीं. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र को याद करते हुए उनसे जुड़े खास पलों को शेयर किया. इसी के साथ ही एक्ट्रेस ने पद्म भूषण समारोह का एक किस्सा भी शेयर किया. चलिए जानते हैं बॉलीवुड की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद

एचटी सिटी से बातचीत करते हुए हेमा मालिनी को धर्मेंद्र की याद सताने लगी. एक्ट्रेस ने कहा कि धर्मेंद्र हमेशा कहते थे कि मुझे परिवार से बहुत प्यार है. वो हमेशा हम सभी को एकजुट रहने के लिए बोलते थे. उन्हें अपने सभी बच्चों और पोते-पोतियों से बहुत ज्यादा प्यार था. उन्होंने अपनी लाइफ को भरपूर एन्जॉय किया. उन्होंने वो सब हासिल किया, जो एक आम इंसान को नहीं मिलता. पंजाब के एक छोटे गांव का लड़का मुंबई आया और अपनी मेहनत से वो मुकाम हासिल किया जिसकी उसको चाह थी.

विज्ञापन

पद्म भूषण समारोह का किस्सा किया शेयर

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘पूरा देश उन्हें प्यार करता था और करता रहेगा. वो मुझे प्यार करते थे. इस बात से मुझे बहुत ज्यादा गर्व महसूस होता है.’ बातचीत के दौरान हेमा मालिनी ने पद्म भूषण समारोह को भी याद किया. बता दें निधन के बाद धर्मेंद्र को भारत सरकार की तरफ से पद्म भूषण मिला, जिसे हेमा मालिनी ने स्वीकार किया था. उस पल को याद करते हुए हेमा मालिनी ने एक और किस्सा शेयर किया.

विज्ञापन

भावुक हो गई थीं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने कहा कि वो पल मेरे लिए बहुत भावुक था. जब मैं राष्ट्रपति जी से पुरस्कार लेने गई तो मुझे लगा कि वो मेरे पीछे खड़े होकर मुझे आगे बढ़ने का इशारा कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि आगे बढ़ों और अवॉर्ड स्वीकार करो. मैं उस पल बहुत भावुक हो गई थी. उनकी यादें उनके फैंस और हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी. बता दें धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 2025 में 24 नवंबर को हुआ था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ