कौन हैं Rajesh Sharma? जिनकी फिल्म के सेट पर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में चल रहा इलाज

Who is Rajesh Sharma: प्रभास की फिल्म ‘फौजी' की शूटिंग के दौरान राजेश शर्मा एक हादसे का शिकार हो गए. आइए जानते हैं कि आखिर राजेश शर्मा कौन हैं? और अब उनकी हालत कैसी है?

Rajesh Sharma
1 / 7
Rajesh Sharma. image credit- social media

विज्ञापन

कौन हैं राजेश शर्मा

कौन हैं राजेश शर्मा2 / 7

राजेश शर्मा की अगर बात करें तो राजेश शर्मा भारतीय सिनेमा के सीनियर एक्टर हैं, जिन्होंने दशकों से फिल्मों और टीवी में काम किया है. उन्होंने थिएटर से शुरुआत की थी और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली से ट्रेनिंग ली थी. साल 1996 में राजेश ने फिल्म 'माचिस' से फिल्मों में डेब्यू किया था. राजेश कई पॉपुलर फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन

राजेश की फिल्में

राजेश की फिल्में3 / 7

राजेश की पॉपुलर फिल्मों की अगर बात करें तो इसमें ‘भूल भुलैया 3', ‘खोसला का घोसला', ‘द डर्टी पिक्चर', ‘स्पेशल 26', ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा', ‘तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्में शामिल हैं. हाल में राजेश को फिल्म 'भूत बंगला' में देखा गया है.

शूटिंग के दौरान हादसा

शूटिंग के दौरान हादसा4 / 7

बता दें कि प्रभास की फिल्म ‘फौजी' की शूटिंग के दौरान राजेश एक हादसे का शिकार हो गए हैं. एक कीड़े के काटने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

विज्ञापन

शुरू में नहीं दिया ध्यान

शुरू में नहीं दिया ध्यान5 / 7

दरअसल, शूटिंग खत्म होने के बाद राजेश को अपने दाहिने पैर में कुछ महसूस हुआ. शुरू में उन्हें लगा कि कोई मामूली चोट है, इसलिए उन्होंने तुरंत कोई इलाज नहीं करवाया. लेकिन कुछ घंटों बाद तेज दर्द शुरू हो गया.

सीरियस इन्फेक्शन

सीरियस इन्फेक्शन6 / 7

डॉक्टरों के अनुसार उनके दाहिने पैर में सीरियस इन्फेक्शन फैल गया है, जो पैर की उंगलियों और घुटनों तक पहुंच गया है. इससे बुखार और सांस की समस्या बढ़ गई.

विज्ञापन

अस्पताल में इलाज चल रहा

अस्पताल में इलाज चल रहा7 / 7

फिलहाल राजेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है और फिल्म की डायरेक्टर सुदिपा चटर्जी और अग्निदेव चटर्जी ने एक्टर की सेहत को लेकर चिंता जताते हुए बयान जारी किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन