थिएटर्स के बाद OTT पर तहलका मचा रही ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म, पहले ही दिन नंबर-1 पर जमाया कब्जा
OTT प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की गई है, जो आते ही दर्शकों की पहली पसंद बन गई है. लेकिन इन दिनों ओटीटी पर एक ऐसी मूवी रिलीज हुई है, जो आते ही नंबर-1 पर कब्जा जमा लिया है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

आप भी ओटीटी पर देखने के लिए कोई नई और बढ़िया मूवी तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जो 9 महीने पहले थिएटर में रिलीज की गई थी. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. यह एक मलयालम फिल्म है, जिसमें आपको भर-भरकर एक्शन देखने को मिलने वाला है.
बाल्टी फिल्म
2 / 5हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, वो मलयालम सिनेमा की फिल्म 'बाल्टी' है. यह मूवी 26 सितंबर 2025 को रिलीज की गई थी. हालांकि, यह फिल्म आज यानी 10 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम की गई है. इस मूवी को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है, जैसे- मलयालम, तेलुगु, तमिल, हिंदी और कन्नड़ भाषा में जारी किया गया है.
बाल्टी फिल्म ओटीटी रिलीज
3 / 5इस मूवी में आपको एक्शन के साथ-साथ जबरदस्त थ्रिलर भी देखने को मिलने वाला है. इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिस्पॉन्स देखने को मिला था. लेकिन जब यह मूवी ओटीटी पर रिलीज की गई, तो इसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया गया है.
बाल्टी फिल्म ओटीटी पर कहां देखें?
4 / 5इस फिल्म की कहानी केरल और तमिलनाडु के पास बसे एक शहर में दिखाई गई है. इस मूवी की कहानी 4 दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो बेहतरीन कबड्डी खिलाड़ी है. हालांकि, उनके जीवन में एक ऐसी घटना होती है, जिसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और वो अपराध की दुनिया में फंस जाते हैं.
बाल्टी फिल्म की कहानी
5 / 5सैकनिल्क के अनुसार फिल्म 'बाल्टी' ने बॉक्स ऑफिस पर 8.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस मूवी को IMDb पर 10 में से 6.4 की रेटिंग दी गई है. आप भी वीकेंड पर देखने के लिए कोई बढ़िया फिल्म खोज रहे हैं. तो बाल्टी फिल्म आपके लिए काफी बेस्ट होने वाली है. यह मूवी सोनी लिव पर देखी जा सकता है.