Alpha Box Office Collection Day 7: सात दिन बाद भी 50 करोड़ क्लब से दूर आलिया की 'अल्फा', गुरुवार को कमाए महज इतने करोड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह बिखरती हुई नजर आ रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 7 दिन बीत चुके हैं. लेकिन यह मूवी कमाई के लिए अब भी संघर्ष करती हुई नजर आ रही है. चलिए जानते हैं अल्फा के कुल कलेक्शन के बारे में.

Alpha Box Office Collection

Alpha ने 7वें दिन कितने का किया कलेक्शन

Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. लेकिन फिल्म को कमाई के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है. हालांकि, फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लगा था कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा कर लेगी. लेकिन फिल्म जब रिलीज हुई, तो हकीकत सामने आ गई है. वो कहते हैं ना की दूर के ढोल सुहावने होते हैं. लेकिन पता तब चलता जब आप उसे अपनी नजरों के सामने बजता हुआ देख ना लें. कुछ इसी तरह का हाल आलिया की हालिया फिल्म ‘अल्फा’ को हो रहा है. इस मूवी को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और फिल्म अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी छू नहीं पाई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘अल्फा’ दर्शकों को क्यों पसंद नहीं आ रही है?

फिल्म को रिलीज करने से पहले इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था. हर तरफ इस फिल्म की ही चर्चा चल रही थी. लेकिन जब मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रही है. इस मूवी में आलिया से ज्यादा शानदार और जबरदस्त किरदार शरवीर का नजर आ रहा है. किसी को फिल्म की कमाई देख कर यकीन नहीं हो रहा है कि स्पाई यूनिवर्स की फिल्म का यह हाल है. बता दें कि स्पाई यूनिवर्स की ‘अल्फा’ पहली फिल्म है, जिसमें फिमेल एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आ रही है. इतना ही नहीं यह स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म है, जिसने अब तक पहले हफ्ते में सबसे कम कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

ऋतिक रोशन का कैमियो बना सहारा

हालांकि, इस मूवी का हाई पॉइंट सिर्फ एक ही है, वो ऋतिक रोशन का कैमियो है. फिल्म ‘अल्फा’ में ऋतिक का किरदार ‘वॉर’ से जोड़ा गया है. यही कारण है कि फिल्म में ऋतिक (मेजर कबीर) के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके छोटे से कैमियो ने दर्शकों को थोड़ी सी राहत दी है. फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया-शरवरी के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम किरदार में नजर आए हैं.

विज्ञापन

‘अल्फा’ ने 7वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

वहीं मूवी के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने पहले दिन महज 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसने मेकर्स के साथ-साथ दर्शकों को भी हैरान कर दिया था. आज यानी 09 जुलाई को फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने 7वें दिन खबर लिखे जाने तक 2.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी ने 7 दिनों में 47.55 करोड़ रुपये छापे हैं. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ