'पंचायत' को मिट्टी में मिलाने आ रही है ये नई दमदार सीरीज, मेकर्स ने कर दिया रिलीज डेट का ऐलान
OTT पर इन दिनों कई सारी नई फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसी बीच एक ऐसी सीरीज रिलीज होने वाली है, जो पंचायत जैसी सीरीज को कड़ी टक्कर दे सकती है. हम जिस सीरीज का जिक्र कर रहे है, वो और कोई नहीं बल्कि 'आदर्श बाल विद्यालय' है. मेकर्स ने रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है.

आज के जमाने में हर कोई ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं. इतना ही नहीं दर्शक नई रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हुए भी नजर आते हैं. आप भी ओटीटी के पुराने कंटेंट देखकर बोर हो गए हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे जल्द ही ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा. इस सीरीज को देखने के बाद 'पंचायत' जैसी सीरीज भी फीकी लगने लगेगी. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.
आदर्श बाल विद्यालय सीरीज
2 / 5आपको बता दें कि हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपनी अपकमिंग सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' (Adarsh Baal Vidyalaya) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. इतना ही नहीं मेकर्स ने शो की रिलीज डेट के साथ स्टार्स की झलक भी दिखाई है.
आदर्श बाल विद्यालय सीरीज स्टार्स
3 / 5ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की अपकमिंग सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' (Adarsh Baal Vidyalaya) 24 जुलाई को रिलीज होने वाली है. इस सीरीज को 7 एपिसोड के साथ जारी किया जाएगा, जिसे आप पूरे परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज में के के मेनन अहम किरदार में नजर आ रहे हैं, तो वहीं सीरीज में अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, प्रसन्ना बिष्ट, अभिमन्यु सिंह और देवेन भोजानी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं.
आदर्श बाल विद्यालय सीरीज कब रिलीज होगी
4 / 5आदर्श बाल विद्यालय सीरीज की कहानी एक ऐसे स्कूल के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस स्कूल को ज्ञानेश्वर त्रिपाठी (के के मेनन) हेडमास्टर है. लेकिन उनकी एक इच्छा है. दरअसल, हेडमास्टर (के के मेनन) कैंब्रिज में होने वाले एक बड़े सरकारी ट्रेनिंग प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहते हैं. वहीं इस चाहत में वो ऐसा काम करते हैं, जिसे देखने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.
आदर्श बाल विद्यालय सीरीज ओटीटी
5 / 5इस सीरीज में आपको हंसी-मजाक के साथ एक मैसेज भी देखने को मिलता है, जिसे आप काफी ज्यादा पसंद करने वाले हैं. यह सीरीज 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है. यह सीरीज पंचायत को पीछे छोड़ सकती है.