घर बैठे वीकेंड हो जाएगा 10 गुना मजेदार, Netflix पर देखें ये 5 दमदार फिल्में

आप भी वीकेंड पर फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपके लिए 5 शानदार मूवी लेकर आए हैं, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. आईए जानते है उन 5 फिल्मों के बारे में.

netflix movie
1 / 6

अगर आप वीकेंड पर देखने के लिए मूवी सर्च कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. क्योंकि आज हम 5 शानदार मूवीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर घर बैठे देख सकते हैं. इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित से लेकर रणवीर सिंह की फिल्मों का नाम शामिल है.

विज्ञापन

मां बहन

मां बहन2 / 6

लिस्ट में पहले नंबर पर माधुरी दीक्षित की फिल्म Maa Behen का नाम मौजूद है. यह एक क्राइम-कॉमेडी मूवी है, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस मूवी की कहानी एक लाश के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

लिटिल ब्रदर

लिटिल ब्रदर3 / 6

दूसरे स्थान 'लिटिल ब्रदर' (Little Brother) फिल्म का नाम शामिल है. इस मूवी जॉन सीना और एरिक आंद्रे अहम किरदार में नजर आए हैं. यह मूवी इन दिनों दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. आपने अभी तक Little Brother फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे वीकेंड पर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

धुरंधर: द रिवेंज

धुरंधर: द रिवेंज4 / 6

तीसरे नंबर पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) का नाम काबिज है. यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था. इस मूवी को आप जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.

विज्ञापन

राजा शिवाजी

राजा शिवाजी5 / 6

चौथे स्थान पर रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' का नाम आता है. यह फिल्म 1 मई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. फिल्म में दबंग खान यानी सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिला था. यह मूवी इन दिनों नेटफ्लिक्स पर देखी जा रही है.

कर्तव्य

कर्तव्य6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम सैफ अली खान की फिल्म 'कर्तव्य' (Kartavya) का नाम शामिल है. इस मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया है. इस फिल्म में सीनियर पत्रकार सौरव द्विवेदी ने अहम किरदार निभाया है. इस फिल्म को आप पूरे परिवार संग नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन