श्रेया कालरा से फ्लर्ट करने की वजह से खत्म हुआ था शिवांगी जोशी और कुशल टंडन का रिलेशनशिप? Lock Upp 2 में हुआ खुलासा

Shreya Kalra on Shivangi Kushal Relationship: रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' (Lock Upp 2) की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने उनके कुशल टंडन के बारे में चौंकाने वाली बात बताई है.

Shivangi Joshi Kushal Tandon breakup reason,
1 / 7
Shreya Kalra on Shivangi Joshi relationship

श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी और कुशल टंडन के ब्रेकअप से जुड़ी खूफिया बात बताई है, जिसकी वजह से वे एक दूसरे से अलग हुए. शो में शिल्पा शिंदे से बात करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.  

विज्ञापन

शिवांगी जोशी और कुशल टंडन का रिलेशनशिप

शिवांगी जोशी और कुशल टंडन का रिलेशनशिप2 / 7

शिवांगी जोशी और कुशल टंडन का रिलेशनशिप पूरे इंटरनेट पर वायरल था. हर कोई उनके रिश्ते को कपल गोल्स की तरह देखता था. फिर अचानक, दोनों के ब्रेकअप की खबर में फैंस को हैरान कर दिया. किसी को नहीं पता था कि शिवांगी और कुशाल एक दूसरे से अलग क्यों हुए थे.

विज्ञापन

श्रेया कालरा ने किया खुलासा

श्रेया कालरा ने किया खुलासा3 / 7

लेकिन अब 'लॉक अप 2' शो में शिवांगी और श्रेया को-कंटेस्टेंट हैं, जहां श्रेया ने शिवांगी की पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा सच सबके सामने लाया है. हाल ही के शो में श्रेया ने शिवांगी और कुशल के रिलेशनशिप के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया.

क्या किया खुलासा?

क्या किया खुलासा?4 / 7

शो के एक हालिया एपिसोड में श्रेया कालरा ने साथी कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे से बात करते हुए यह आरोप लगाया कि जब कुशल टंडन और शिवांगी जोशी रिलेशनशिप में थे, तब कुशल ने इंस्टाग्राम पर उनके (श्रेया के) साथ फ्लर्ट करने यानी उनके डीएम (DMs) में आने की कोशिश की थी.

विज्ञापन

श्रेया ने कुशल पर लगाया आरोप

श्रेया ने कुशल पर लगाया आरोप5 / 7

श्रेया ने बताया कि वह शिवांगी जोशी के एक टीवी शो के प्रमोशनल वीडियो की शूटिंग कर रही थीं, जहाँ उनकी मुलाकात कुशल से हुई थी. श्रेया के अनुसार, उस शूट के बाद कुशल टंडन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और बातचीत शुरू की. श्रेया ने साफ किया कि वह खुद उस वक्त किसी और को डेट कर रही थीं और कुशल के मैसेजेस को उन्होंने केवल एक दोस्ताना और प्रोफेशनल बातचीत की तरह लिया था, उनके मन में कोई रोमांटिक इरादा नहीं था.

सेट पर रो पड़ी थीं शिवांगी जोशी

सेट पर रो पड़ी थीं शिवांगी जोशी6 / 7

श्रेया ने दावा किया कि जब शिवांगी जोशी को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने श्रेया को कंफ्रंट किया. श्रेया ने बताया, "मैंने तुरंत शिवांगी को अपना फोन दे दिया और पूरी चैट दिखा दी कि मैंने कुशल से कोई फ्लर्ट नहीं किया था और मैसेज पहले कुशल ने ही किया था." मैसेज पढ़ने के बाद शिवांगी जोशी सेट पर ही काफी भावुक हो गईं और रोने लगीं.

विज्ञापन

कुछ महीनों बाद हुआ ब्रेकअप

कुछ महीनों बाद हुआ ब्रेकअप7 / 7

श्रेया ने इस घटना को उनके ब्रेकअप से जोड़ते हुए कहा कि इस चैट वाले वाकये के कुछ महीनों बाद ही कुशल टंडन ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर शिवांगी जोशी से अपने अलग होने की घोषणा कर दी थी. बता दें कि यह घटना 2025 के आसपास की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन