JioHotstar Trending Series: अगर आप भी रिवेंज से भरी थ्रिलर कहानी देखने के शौकीन हैं तो जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज अपनी लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज में रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' जैसी ही बदले की कहानी देखने को मिलेगी. इस सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल होकर हर किसी को पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.
जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग सीरीज

2 / 6
जियोहॉटस्टार की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' है. जियोहॉटस्टार पर ये सीरीज तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं ट्रेंडिंग लिस्ट में इस सीरीज ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके साथ ही इस सीरीज को ऑडियंस का खूब प्यार मिल रहा है.
सीरीज की कहानी

3 / 6
सीरीज की कहानी शान्विका और कुलदीप के इर्द-गिर्द घूमती है. पहले सीजन में शान्विका कुलदीप को प्यार में धोखा दे देती हैं, जिसके बाद कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स भर जाते हैं और कुलदीप शान्विका से अपना बदला लेने की ठान लेता है. वहीं दूसरे सीजन में कहानी कुछ और ही हो जाती है.
कहानी में डार्क ट्विस्ट

4 / 6
'ठुकरा के मेरा प्यार' के दूसरे सीजन में शान्विका और कुलदीप दोनों पर ही खतरा मंडराता है. जिसके बाद दोनों कुलदीप राजनीति और अपराध के बीच फंस जाता है. वहीं कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कहानी में डार्क ट्विस्ट भी देखने को मिलते हैं, जिसमें थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं.
'धुरंधर 2' जैसा दिखा रिवेंज

5 / 6
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में भी हमें एक रिवेंज स्टोरी देखने को मिली थी, जिसमें जसकीरत सिंह रंगी अपने परिवार का बदला दुश्मनों से लेते दिखते हैं. वहीं 'ठुकरा के मेरा प्यार' में भी कुलदीप के बदले की कहानी देखने को मिलती है. जिसमें कुलदीप की फैमिली के साथ भी कुछ लोग धोखा करते हैं और उन्हें बेहरहमी से पीटते हैं. जिसके बाद कुलदीप भी रिवेंज लेता है.
ट्रेंडिंग लिस्ट में 'धुरंधर 2' को धकेला पीछे

6 / 6
वहीं 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' ने जियोहॉटस्टार की ट्रेंडिंग लिस्ट में रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. ये सीरीज जहां तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है तो वहीं 'धुरंधर 2' जियोहॉटस्टार पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है.