हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: संजय लीला भंसाली की फिल्म Love & War की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?

Entertainment News: एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स मिलेगी.

विज्ञापन

Live Updates

23:39 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: अक्षय कुमार की फिल्म 'Bhooth Bangla' ने पहले दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' आज यानी 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

23:04 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: संजय लीला भंसाली फिल्म 'इंशाअल्लाह' में शाहरुख खान के साथ आलिया भट्ट आएंगी नजर

फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का ड्रीम प्रोजेक्ट रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'इंशाअल्लाह' एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है. हालांकि इस बार फिल्म के अहम किरदार बदल दिए गए हैं. दरअसल, 7 साल पहले इस मूवी की घोषणा सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ की गई थी. लेकिन अब इस मूवी में शाहरुख खान के साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली है. हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

22:26 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 31 साल पुरानी ये फिल्म Amazon Prime Video पर कर रही ट्रेंड

OTT प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है. इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:45 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर आते ही ट्रेंड करने लगी 150 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जो दर्शकों को कुछ खास पसंद आई है. हालांकि, यह फिल्म ओटीटी पर आते ही अपना जलवा बिखेर रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:58 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 हर दिन बॉक्स ऑफिस पर लाई नोटों की सुनामी, आज का कलेक्शन क्या?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस पर आए 30 दिन हो गए हैं. फिल्म ने हर दिन टिकट खिड़की पर कमाल का कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं कि इसने 30वें दिन कितना कलेक्शन हुआ है? पढ़ें पूरी खबर...

20:44 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 'सैयारा’ के बाद एक बार फिर साथ में दिखेंगे अहान पांडे-अनीत पड्डा !

'सैयारा' फिल्म से अपनी पहचान बनाने वाले अहान पांडे-अनीत पड्डा एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं और इस बार बड़े पर्दे पर कुछ अलग करने वाले हैं. बता दें कि एक बार फिल्म कलाकार डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ काम करने वाले है. हालांकि, अभी तक फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं किया गया है. पढ़िए पूरी खबर...

20:17 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 5 फ्लॉप-2 डिजास्टर ने डूबा रखी है सुपरस्टार की लुटिया, क्या अब लगेगी नैय्या पार?

हिंदी सिनेमा के कई सुपरस्टार ऐसे हैं, जिनके करियर में हिट और फ्लॉप की लाइनें लगी हुई हैं. हालांकि, एक सुपरस्टार ऐसा है, जो अभी अपनी नैय्या पार करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि दांव पर 1280 करोड़ रुपये लगे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

20:02 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म का ट्रेलर देख उड़ जाएंगे होश , धुरंधर भी लगेगी फीकी

हॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. दरअसल, मार्वल्स की मच अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर आज यानी 17 अप्रैल 2026 का रिलीज किया गया है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:27 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं Bhooth Bangla का विलेन, किसने निभाया है ‘वधुसुर’ का रोल?

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हो चुकी है. ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. अब फिल्म का विलेन चर्चा मे आ गया है. आइए जानते हैं कि आखिर इस फिल्म का विलेन कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

19:24 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: Kangana Ranaut के Ex बॉयफ्रेंड ने लगाया 'काला जादू' करने का गंभीर आरोप

कंगना रनौत अक्सर विवादों से घिरी रहती हैं. हाल ही में फिर से उनके ऊपर काला जादू करने वाला आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा फिर से सामने आ गया है. कई साल पहले उनके Ex बॉयफ्रेंड ने ये गंभीर आरोप लगाए थे. पढें पूरी खबर...

19:17 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान डैशिंग लुक में आए नजर, देखें वीडियो

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भाईजान काफी डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं. सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.

18:54 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: Shaheen Bhatt ने की सगाई, Alia की बहन ने दिया सरप्राइज

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. शाहीन की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

18:49 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: YouTube पर छाया 48 एपिसोड वाला ये शो

ओटीटी पर आप कुछ बढ़िया कंटेंट तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे शो के बारे में बताएंगे, जिसे 36 साल पहले रिलीज किया गया था और यह टीवी शो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया था. इस शो ने रेटिंग के मामले में 'रामायण' और 'महाभारत' को भी पीछे छोड़ दिया था. चलिए जानते हैं इस 36 साल पुराने शो के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:16 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं 49 साल का वो एक्टर, जो Bhooth Bangla में बना 58 साल के अक्षय कुमार का पापा

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में आ चुकी है. फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म में 49 साल के एक्टर ने 58 साल के अक्षय कुमार के पापा का किरदार निभाया है. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

18:07 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: ‘Love & War’ की रिलीज डेट फाइनल, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक

संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘Love & War’ की रिलीज डेट सामने आ गई है. बता दें कि इस मूवी का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. आपको भी ‘Love & War’ का इंतजार है, तो आज हम आपको इसकी रिलीज डेट के बारे में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

17:38 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: Akshay Kumar की वो फिल्में, जिनमें विलेन बने खिलाड़ी कुमार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्मों का अपना अलग ही क्रेज रहता है. आज हम आपको एक्टर की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें उन्होंने विलेन का रोल निभाया था. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

17:21 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 1989 का वो अमेरिकन कार्टून, जिसकी हर एक भविष्यवाणी होती है 100% सच

कार्टून शोज के दर्शक ज्यादातर बच्चे होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं यही एक कार्टून सिर्फ बच्चों का मनोरंजन नहीं करता बल्कि भविष्यवाणियां भी करता है. इस कार्टून ने डोनाल्ड ट्रंप से लेकर कोरोना वायरस जैसे बड़ी घटनाओं के बारे में पहले ही बता दिया था. पढें पूरी खबर...

16:26 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 130 करोड़ में बनी, वो महा डिजास्टर फिल्म, जिसे देख दर्शकों ने पीटा माथा

हिंदी सिनेमा की कई फिल्में ऐसी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बेहद डिजास्टर साबित हुई हैं. ऐसा नहीं था कि इन फिल्मों का बजट कम था या फिर कास्ट अच्छी नहीं थी बल्कि इन सबके बावजूद भी फिल्म टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

15:51 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: Hansika Motwani ने तलाक के महीनेभर बाद तोड़ी चुप्पी, बयां किया दिल का हाल

बॉलीवुड और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. इसके पीछे का कारण उनका तलाक है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने तलाक से एक महीने बाद अपने दिल का हाल बयां किया है. पढें पूरी खबर...

15:32 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: संजय लीला भंसाली की फिल्म Love & War की रिलीज डेट आई सामने

संजय लीला भंसाली की नई फिल्म Love & War की रिलीज डेट सामने आ गई है. यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 में रिलीज होने वाली है. भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल साथ नजर आएंगे. 2027 के लॉन्ग वीकेंड को भुनाने के लिए 21 जनवरी (गुरुवार) का दिन चुना गया है.

15:32 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: UK07 Rider Anurag Dobhal के भाई कलम इंक ने की शादी

पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोभाल के भाई कलम इंक ने शादी कर ली है. कलम ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज शेयर की हैं, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

14:14 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 85 साल का वो एक्टर, जिसने 53 साल छोटी गर्लफ्रेंड को किया प्रेग्नेंट

प्यार के मामले में सब जायज होता है. लेकिन क्या आप भरोसा कर पाएंगे कि 85 साल के इस एक्टर को अपने से 53 साल छोटी लड़की से प्यार हुआ और अब दोनों का साथ में 2 साल का बेटा भी है. इस सुपरस्टार को आपने कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में पसंद किया होगा. पढें पूरी खबर...

14:07 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: वो सुपरस्टार, जो 1000 ऑडिशन के बाद भी हुआ रिजेक्ट, अब है दुनिया का नंबर 1 एक्शन हीरो

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने ना सिर्फ अपने काम से खुद की पहचान बनाई बल्कि पर्सनल लाइफ में भी बेहद दर्द झेला है. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टार के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

13:38 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: Bhooth Bangla Review: ना कहानी, ना क्लाईमैक्स… पढ़ें रिव्यू

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' आज 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को देखने से पहले अगर आप भी इसका रिव्यू करना चाहते हैं, तो आप यहां पढ़ सकते हैं कि ये फिल्म कैसी है? पढ़ें रिव्यू

13:35 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 25 मिनट की वो खौफनाक फिल्म, जिसने 61 साल पहले रोक दी थी लोगों की धड़कनें

अक्षय कुमार की भूत बंगला आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लेकिन इस फिल्म से 61 साल पहले इसी नाम की फिल्म ने खौफ की दुनिया में कहर मचा दिया था. इसे देखकर आपकी धड़कने रुक सकती हैं. अगर आप भी क्लासिक फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बढ़िया साबित हो सकती है. पढें पूरी खबर...

12:44 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: आलिया के घर फिर बजने वाली है शहनाई! बहन Shaheen Bhatt ने गुपचुप की सगाई

आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने गुपचुप सगाई कर ली है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने होने वाले पति के साथ तस्वीर शेयर की है. उनके होने वाले पति पूर्व फिटनेस कोच और इंटरनेशनल तैराक रह चुके Ishaan Mehra हैं. जल्द ही आलिया भट्ट के घर शहनाई बजने वाली है.

12:00 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला' का पब्लिक रिव्यू आया सामने

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के पब्लिक रिव्यू भी सामने आने लगे हैं. जहां कुछ ऑडियंस को ये फिल्म मजेदार लग रही है तो वहीं कुछ ऑडियंस को फिल्म बोरिंग लगी. पढ़िए पूरी खबर

11:32 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: मुंबई इंडियन्स को हराने के लिए प्रीति जिंटा ने की पंजाब किंग्स की तारीफ

प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने लेटेस्ट मैच में मुंबई इंडियन्स को हरा दिया. इस दौरान प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए पंजाब किंग्स की तारीफों के पुल बांधे. सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है.

11:05 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: डेजी शाह ने कास्टिंग काउच किस्सा किया रिवील

डेजी शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच के किस्से को रिवील किया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये खुलासा काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने बताया कि एक साउथ फिल्ममेकर ने उन्हें गलत ढंग से छूआ था. पढ़िए पूरी खबर

10:33 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'भूत बंगला'

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. सोशल मीडिया पर अब फिल्म के पॉजिटिव रिव्यू सामने आ रहे हैं.

09:48 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: पुलकित सम्राट-दिव्येंदु शर्मा संग नीरज गोयत का हुआ झगड़ा

बॉक्सर नीरज गोयत का पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा के साथ झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें नीरज गुस्से में दिव्येंदु शर्मा के पास जा रहे हैं और बीच में पुलकित सम्राट भी बीच में कूद पड़ते हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:29 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी 'उड़ता तीर' पर आया अपडेट

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी 'उड़ता तीर' पर नया अपडेट सामने आया है. फिल्म मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. ये फिल्म इसी साल 11 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.

09:03 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 'मटका किंग' प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज

विजय वर्मा की 'मटका किंग' प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. इस सीरीज में विजय वर्मा के साथ-साथ कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर और गुलशन ग्रोवर भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. बिंज वॉच करने के लिए ये बेस्ट चॉइस है.

08:42 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: सिद्धार्थ का बर्थडे आज, दिलचस्प है अदिति राव हैदरी संग लव स्टोरी

सिद्धार्थ आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 'रंग दे बसंती' मूवी से की थी. वहीं अदिति राव हैदरी के साथ सिद्धार्थ की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है. दोनों की मुलाकात 'महा समुद्रम' फिल्म के सेट पर हुई थी. पढ़िए पूरी खबर

08:18 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धुरंधर 2' ने 29वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,320.49 करोड़ और भारतीय नेट कलेक्शन 1,103.12 करोड़ पहुंच गया है. साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,737.74  करोड़ की कमाई कर ली है.

07:48 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: ठंडे बस्ते में गई अक्षय कुमार की ये बड़ी फिल्म

अक्षय कुमार की एक्शन फिल्म 'गोरखा' अब नहीं बनेगी. 'भूत बंगला' फेम एक्टर ने इस पर खुद अपडेट दिया है और कहा है कि ये फिल्म अब रिलीज नहीं होगी. इस खबर से फैंस का भी दिल टूट गया है. पढ़िए पूरी खबर

07:16 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग

'भूत बंगला' ने एडवांस बुकिंग में मेकर्स को मालामाल कर दिया है. अक्षय कुमार की फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' के अब तक 129690 टिकट बिक चुके हैं. वहीं ब्लॉक सीट्स को मिलाकर ये आंकड़ा 6.8 करोड़ हो गया है. पढ़िए पूरी खबर

06:48 (IST) 17 Apr 2026

Entertainment News LIVE: कंगना रनौत ने ठुकरा दिया था संजय लीला भंसाली की फिल्म का ऑफर

हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था. एक्ट्रेस ने बताया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' का टाइटल ट्रैक 'राम-लीला' उनके पास ऑफर किया गया था, लेकिन कंगना ने इस गाने को करने से मना कर दिया था. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने मुझसे कहा था कि आपको ये गाना करना चाहिए, लेकिन मैंने उनसे कहा कि सर मैं आइटम नंबर नहीं करती हूं.

23:45 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: थिएटर में नहीं चला ‘डकैत’ का जादू, 7वें दिन हुआ बूरा हाल

आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. यह फिल्म 10 अप्रैल को थिएटर में रिलीज की गई थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. यही कारण है कि लोग फिल्म 'डकैत' की कमाई जानना चाहते हैं कि मूवी ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है. पढ़िए पूरी खबर...

23:09 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: OTT पर रिलीज होते ही नंबर-1 बनी 2 घंटे की ये डार्क कॉमेडी फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई डार्क कॉमेडी फिल्म रिलीज की गई है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है, जो इन दिनों नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

22:32 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: थिएटर में खौफ, OTT पर सस्पेंस, इस फ्राइडे रिलीज होंगी ये 7 दमदार फिल्में और सीरीज

आप भी इन दिनों कोई बढ़िया फिल्म और सीरीज तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 7 शानदार फिल्में और सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप इस वीकेंड देखने का प्लान कर सकते हैं. दरअसल, यह सीरीज और फिल्म जल्द ही ओटीटी और सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:58 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: O Romeo का भी बाप निकली ये 5 सीरीज

आपको OTT पर फिल्में या सीरीज देखना पसंद है, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, आज हम आपको 5 जबरदस्त सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप परिवार के साथ देख सकते हैं. इन सीरीज आपको कमाल का एक्शन-सस्पेंस के साथ ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़े पूरी खबर...

21:30 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: ग्लैमर छोड़ खेती करने लगा साराभाई vs साराभाई शो का ये एक्टर

टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी सफलता की कहानी काफी संघर्षों से भरी रही है. आज हम आपको एक ऐसे ही कलाकार के बारे में बताएंगे, जिसने खेती-बाड़ी शुरू की थी. लेकिन उन पर 2 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:59 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 का 29वें दिन कैसा हाल?

फिल्म 'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 29 दिन हो गए हैं और ये फिल्म अभी भी कमाल की कमाई कर रही है. आइए जान लेते हैं फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

20:47 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: ग्लैमर छोड़ खेती करने लगा साराभाई vs साराभाई शो का ये एक्टर

टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के कई ऐसे सुपरस्टार हैं, जिनकी सफलता की कहानी काफी संघर्षों से भरी रही है. आज हम आपको एक ऐसे ही कलाकार के बारे में बताएंगे, जिसने खेती-बाड़ी शुरू की थी. लेकिन उन पर 2 करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ गया था. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

20:35 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 21 मिनट की वो फिल्म, जो नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड

ओटीटी पर कॉमेडी से लेकर एक्शन फिल्में अपना जलवा दिखाती रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रखी है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

20:08 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: मां बनने के बाद बदला Katrina Kaif का हुलिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ जबसे मां बनी हैं, तबसे ही चर्चा में बनी हुई हैं. इस बीच अब एक्ट्रेस का हालिया लुक चर्चा में आ गया है. लोगों ने कैटरीना के इस लुक के बारे में बातें भी की हैं. देखें वीडियो

20:00 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: ‘Special Ops’ से 10 लाख गुना ज्यादा थ्रिलर से भरी हैं ये 7 सीरीज

OTT पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं. आपको भी ओटीटी पर मूवी और सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपके लिए 7 शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जो स्पेशल ऑप्स जैसी सीरीज को भी मात देती है. इन सीरीज को वीकेंड पर देखने का प्लान कर सकता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:34 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 61 साल पहले डायरेक्टर की डिमांड सुनकर हैरान रह गई थी ये हीरोइन

हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस वहीदा रहमान ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है. हालांकि, एक बार उनके साथ सेट पर बेहद अजीब हरकत हुई थी. आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

19:26 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी 1993 की सबसे महंगी फिल्म

90 के दशक की फिल्में आज भी सुर्खियां बटोरती हैं. ऐसी ही एक फिल्म, जिसके प्रोड्यूसर खुद पति बना और पत्नी ने एक्ट्रेस का रोल निभाया. वहीं देवर ने जमकर ऑनस्क्रीन रोमांस किया. इतना पैसा बहाने के बाद भी 1993 की सबसे महंगी फिल्म फ्लॉप हो गई. पढें पूरी खबर...

19:15 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: B-ग्रेड की श्रीदेवी कहलाने वाली इस हसीना ने बदला था नाम

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा और श्रीदेवी के कारण बी ग्रेड फिल्म करने वाली मशहूर एक्ट्रेस को नाम तक बदलना पड़ा था. लेकिन उन्हें फिर भी वो कामयाबी नहीं मिली, जो वो चाहती था. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

18:44 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: सेंसर में फंसी Salman Khan की ‘मातृभूमि’, क्या अब सीधे OTT पर होगी रिलीज?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. दरअसल, फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड और रक्षा मंत्रालय ने अभी तक देखा नहीं है. इतना ही नहीं फिल्म को लेकर यह भी चर्चा चल रही है कि इस मूवी को सीधे ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है. चलिए जानते हैं कि इन दावों में कितनी सच्चाई है. पढ़िए पूरी खबर...

18:19 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 42 साल का वो एक्टर, जो 440 बार निभा चुका है भगवान शिव का किरदार

टीवी से लेकर फिल्मों तक कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने पर्दे पर भगवान शंकर का किरदार निभाया और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है, लेकिन एक स्टार ऐसा भी है, जिनका कहना है कि उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 440 से ज्यादा बार भगवान शिव का किरदार पर्दे और थिएटर पर निभाया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

17:28 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: शाहिद कपूर की फिल्म Cocktail 2 का नया गाना हुआ आउट

शाहिद कपूर की नई फिल्म Cocktail 2 का नया गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का नाम है Jab Talak, जिसकों अरिजीत सिंह ने गाया है. इस गाने में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन साथ में चार चांद लगा रहे हैं. बता दें कि यह फिल्म 19 जून 2026 को रिलीज होने वाली है.

17:12 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 36 साल पुराने इस TV शो ने ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ को भी पछाड़ा

छोटे पर्दे के कई शोज ऐसे हैं, जिन्होंने पर्दे पर हर किसी का दिल जीता है. कुछ शोज ऐसे होते हैं, जो सालों बाद भी चर्चा में रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही शो के बारे में बता रहे हैं, जिसने 'रामायण' और 'महाभारत' को भी पछाड़ दिया. आइए जानते हैं इस शो के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

16:35 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: देसी उबटन का इस्तेमाल करती हैं Priyanka Chopra, मां ने बताया जादुई फॉर्मूला

करोड़ों की मालकिन Priyanka Chopra अपने स्किन केयर के लिए किसी महंगे ब्रांड का इस्तेमाल नहीं करती, बल्कि अपनी मां के बताए इस नुस्खे से अपनी स्किन की देखभाल करती हैं. पढें पूरी खबर...

16:05 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 63 साल की वो एक्ट्रेस, जिनसे शूटिंग के दौरान हुई थी रेप की कोशिश

हिंदी सिनेमा की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बहुत कुछ देखा है. आज हम आपको रेखा की उस को-स्टार के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने शूटिंग के दौरान बेहद बुरा एक्सपीरियंस फेस किया था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं? पढ़ें पूरी खबर...

15:09 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स, फिर भी इस फिल्म से रह गई पीछे

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और लगातार कमाई करने में लगी हुई है. भले ही फिल्म तगड़ा कलेक्शन कर चुकी है और रिकॉर्ड्स तोड़ रही है, लेकिन फिर भी ये फिल्म 3 घंटे 21 मिनट की इस फिल्म से पीछे चल रही है और इसे पछाड़ने के लिए 'धुरंधर 2' को 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करनी होगी. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? पढ़ें पूरी खबर...

14:14 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 31 दिन में शूट हुई वो वेब सीरीज, जिसने दिखाया युवाओं का दर्द

कई बार ऐसी फिल्में और सीरीज आ जाती हैं, जो सालों बाद भी लोगों के जहन में रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसके 3 सीजन आ चुके हैं और सिर्फ 15 एपिसोड हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

13:23 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: Sunil Grover की स्वैग से भरी तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं

सुनील ग्रोवर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद धांसू तस्वीरें साझा की हैं. इसमें वे बेहद स्मार्ट लग रहे हैं. लाल सोफे पर बैठकर वे स्वैग से भरा पोज दे रहे हैं.

12:44 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं वो 10 एक्ट्रेसेस, जिन्होंने दिल्ली के LSR से पूरा किया अपना ग्रेजुएशन?

लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमन (LSR), दिल्ली विश्वविद्यालय का एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जिसमें मनोरंजन जगत की कई एक्ट्रेस ने अपना ग्रेजुएशन किया है. आज वे सभी कॉलेज की एलुमनाई लिस्ट में शामिल हैं. आइए जानते हैं. पढें पूरी खबर...

12:09 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: Shweta Tiwari ने रेड साड़ी में शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Shweta Tiwari ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने डार्क रेड साड़ी पहन रखी है. वे इस गेटअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

12:00 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: मधुबाला की बायोपिक में शरवरी आएंगी नजर?

मधुबाला की बायोपिक बनने वाली है. इस फिल्म में इस किरदार को निभाने के लिए पहले सारा अर्जुन का नाम सामने आ रहा था, लेकिन न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार अब फिल्म में शरवरी वाघ मधुबाला का किरदार निभा सकती हैं.

11:37 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 'ब्यूटी विद ब्रेन' होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक के लोग शक्ल और सूरत दोनों के जबरदस्त होते हैं, जिनकी बदौलत उन्हें अपने जीवन में कई जगहों पर तेजी से तरक्की मिलती है. ये ब्यूटी विद ब्रेन वाली लड़कियां करियर में काफी आगे जाती हैं. पढें पूरी खबर...

11:32 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: कुणाल खेमू ने 'टोस्टर' का दिया रिव्यू

कुणाल खेमू ने हाल ही में 'टोस्टर' देखी और रिव्यू भी दिया है. कुणाल खेमू ने इस फिल्म को एक मजेदार और अनोखी फिल्म बताया. सोशल मीडिया पर अब कुणाल खेमू का ये रिव्यू वायरल हो रहा है.

11:10 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: इस हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट

इस हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. 'नागिन 7' ऊपर आ गया है तो वहीं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और 'अनुपमा' पीछे हो गए हैं. पढ़िए पूरी खबर

10:27 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 'रामायण' में रणबीर कपूर के यश के साथ एक भी नहीं है सीन

'रामायण' को लेकर एक अपडेट सामने आया है. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुलासा किया है कि रणबीर कपूर के साथ यश के एक भी सीन्स नहीं हैं. इससे तय है कि 'रामायण 2' में दोनों के बीच जंग देखने को मिलेगी.

09:58 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 'टोस्टर' मूवी की कास्ट ने ऑडियंस का जीता दिल

राजकुमार राव की 'टोस्टर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा, अर्चना पूरन सिंह, फराह खान, उपेन्द्र लिमये, जितेंद्र जोशी और सीमा पाहवा लीड रोल में हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:24 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 14 साल बाद कृष्णा अभिषेक और सुनीता आहूजा का हुआ मीट-अप

कृष्णा अभिषेक और सुनीता आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. ये वीडियो लाफ्टर शेफ्स के सेट का है और दोनों का रीयूनियन हो रहा है. 14 साल बाद दोनों को साथ देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं.

09:03 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धुरंधर 2' ने 28वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.05 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,316.45 करोड़ और भारतीय नेट कलेक्शन 1,099.72 करोड़ पहुंच गया है. साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,733.20 करोड़ की कमाई कर ली है.

08:29 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 'उस्ताद भगत सिंह' OTT पर हुई रिलीज

पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. वीकेंड पर आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये फिल्म छाई हुई है. बता दें फिल्म में पवन कल्याण के साथ-साथ श्रीलीला भी लीड रोल में हैं.

08:09 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: 'डकैत' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की 'डकैत' मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.55 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 31.49 करोड़ है, वहीं भारतीय नेट कलेक्शन 27.05 करोड़ है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वर्ल्डवाइड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 43.89 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

07:43 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: लारा दत्ता का बर्थडे आज

लारा दत्ता आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में 'अंदाज' मूवी से डेब्यू किया था. वहीं इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस छा गई थीं. आज भी वो अपनी एक्टिंग से ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही हैं.

07:18 (IST) 16 Apr 2026

Entertainment News LIVE: कार्तिक आर्यन की Naagzilla हुई पोस्टपोन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म 'नागजिला' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. पहले ये फिल्म 14 अगस्त 2026 में रिलीज होने जा रही थी, लेकिन अब ये फिल्म 12 फरवरी 2027 को रिलीज होने जा रही है. फिल्म के मेकर्स ने पोस्टर जारी कर फिल्म की नई रिलीज की घोषणा की है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर अब काफी बज देखने को मिल रहा है. बता दें ये फिल्म मृगदीप सिंह लांबा डायरेक्ट कर रहे हैं.

Entertainment News: संजय लीला भंसाली की नई फिल्म Love & War की रिलीज डेट सामने आ गई है. यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 में रिलीज होने वाली है. भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल साथ नजर आएंगे. 2027 के लॉन्ग वीकेंड को भुनाने के लिए 21 जनवरी (गुरुवार) का दिन चुना गया है.

‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग

‘भूत बंगला’ ने एडवांस बुकिंग में मेकर्स को मालामाल कर दिया है. अक्षय कुमार की फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के अब तक 129690 टिकट बिक चुके हैं. इसके साथ ही रिलीज से पहले ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 3.32 करोड़ हो गया है. वहीं ब्लॉक सीट्स को मिलाकर ये आंकड़ा 6.8 करोड़ हो गया है.

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन उड़ाएगी गर्दा! एडवांस बुकिंग में छाप डाले करोड़ों

विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘धुरंधर 2’ ने 29वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.40 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 1,320.49 करोड़ और भारतीय नेट कलेक्शन 1,103.12 करोड़ पहुंच गया है. साथ ही वर्ल्डवाइड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1,737.74  करोड़ की कमाई कर ली है. मनोरंजन से जुड़ी ऐसी ही ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola