कौन हैं 49 साल का वो एक्टर, जो Bhooth Bangla में बना 58 साल के अक्षय कुमार का पापा, आपने पहचाना?
Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में आ चुकी है. फिल्म को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म में 49 साल के एक्टर ने 58 साल के अक्षय कुमार के पापा का किरदार निभाया है. आइए जानते हैं इनके बारे में...

जिशु सेनगुप्ता
2 / 7दरअसल, फिल्म 'भूत बंगला' का ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि जिशु सेनगुप्ता हैं. जिशु सेनगुप्ता ही वो एक्टर हैं, जिन्होंने फिल्म में अक्षय कुमार के पिता का रोल अदा किया है.
अक्षय कुमार
3 / 7असल जिंदगी में अगर देखा जाए, तो दोनों में उम्र का फासला बिल्कुल उल्टा है क्योंकि अक्षय कुमार, जिशु से बड़े हैं. हालांकि, स्क्रीन पर दोनों का रिश्ता एक अलग ही मोड़ लेता है, जो बेहद दिलचस्प है.
टीवी शो महाप्रभु
4 / 7वहीं, जिशु सेनगुप्ता की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो महाप्रभु से की थी. इस शो में उन्होंने चैतन्य महाप्रभु का किरदार निभाया था और उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी.
लगातार की मेहनत
5 / 7जिशु सेनगुप्ता ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी, तो उन्हें उतनी ज्यादा पहचान नहीं मिली थी, लेकिन उन्होंने मेहनत करना नहीं छोड़ा और आगे बढ़ते रहे.
टर्निंग पॉइंट
6 / 7उनके करियर का टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्होंने मशहूर डायरेक्टर रितुपर्णो घोष के साथ काम किया था. जिशु ने अपनी मेहनत के दम पर खुद को साबित किया है.
भूत बंगला
7 / 7जिशु सेनगुप्ता ने श्याम बेनेगल की फिल्म नेताजी सुभाष चंद्र बोस द फॉरगॉटन हीरो से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था. उन्होंने फिल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी के पति का रोल निभाया है. इसके अलावा अब वो फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं.