Akshay Kumar की वो फिल्में, जिनमें विलेन बने खिलाड़ी कुमार, 2 में निभाया था डबल रोल

Akshay Kumar Movies: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्मों का अपना अलग ही क्रेज रहता है. आज हम आपको एक्टर की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें उन्होंने विलेन का रोल निभाया था. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...

Akshay Kumar
1 / 7
Akshay Kumar. image credit- social media

विज्ञापन

अफलातून

अफलातून2 / 7

अक्षय कुमार के विलेन वाले रोल की फिल्म की बात करें तो साल 1997 में आई फिल्म 'अफलातून' में अक्षय ने विलेन का रोल निभाया था. फिल्म में खिलाड़ी कुमार डबल रोल में नजर आए थे. ये फिल्म हिट हुई थी और लोगों ने इसे बेहद प्यार दिया था.

विज्ञापन

खिलाड़ी 420

खिलाड़ी 4203 / 7

इसके अलावा साल 2000 में आई फिल्म 'खिलाड़ी 420' में भी अक्षय कुमार ने डबल रोल प्ले किया था. इस फिल्म में अक्षय के साथ महिमा चौधरी लीड एक्ट्रेस के रोल में थीं. फिल्म की बात करें तो ये हिट साबित हुई थी और लोगों ने इसे खूब प्यार दिया था.

अजनबी

अजनबी4 / 7

इसके अलावा साल 2001 में आई फिल्म 'अजनबी' में भी अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में थे. इस फिल्म में अक्षय ने विक्रम बजाज का किरदार निभाया था. फिल्म में अक्षय के साथ बिपाशा बसु थीं. अक्षय के नेगेटिव रोल वाली ये फिल्म भी हिट साबित हुई थी.

विज्ञापन

ब्लू

ब्लू5 / 7

फिल्म 'ब्लू' का नाम भी इस लिस्ट में आता है. साल 2009 में आई इस मल्टीस्टारर फिल्म में भी अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में थे, लेकिन फिल्म का लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था और ये फ्लॉप निकली थी.

वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा

वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा6 / 7

इसके बाद साल 2013 में अक्षय की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' आई, जिसमें खिलाड़ी कुमार ने नेगेटिव रोल निभाया था. अक्षय की ये फिल्म भी फ्लॉप निकली थी.

विज्ञापन

2 0

2 07 / 7

इसके बाद साल 2018 में आई पैन इंडिया फिल्म '2.0' में रजनीकांत लीड रोल में थे. इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन पक्षीराजन के किरदार में थे. ये फिल्म सुपरहिट निकली थी और ये अक्षय की पहली तमिल फिल्म थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन