TV TRP Report: इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में बड़ा उलट-फेर, 'अनुपमा'-'तुलसी' हुए पीछे; जानें Top 10 में कौन-कौन?
TV TRP Report: टीवी के टॉप सीरियल्स ने फैंस के दिलों में अलग ही जगह बनाई हुई है. सोशल मीडिया पर भी ये शोज छाए हुए हैं. वहीं इस हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. टीवी के टॉप शोज की रैंकिंग नीचे चली गई है तो वहीं कुछ टीवी शोज की रैंकिंग ऊपर आ गई है. चलिए आपको भी बताते हैं टॉप 10 में कौन-कौन से शोज शामिल हैं?

सहर होने को है
2 / 11टीवी शोज के फैन पेज गोसिप टीवी के अनुसार पहले नंबर पर इस बार 'सहर होने को है' सीरियल है. पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी की जोड़ी को फैंस टीवी पर काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं इस शो में इन दोनों के साथ-साथ माही विज भी लीड रोल में हैं.
नागिन 7
3 / 11प्रियंका चाहर चौधरी का ये टीवी सीरियल दूसरे नंबर पर आ गया है. टीवी की टीआरपी लिस्ट में इस सीरियल ने इस हफ्ते लंबी छलांग लगाई है. इस सीरियल को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और ये ट्रेंड भी कर रहा है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है
4 / 11टीवी का सबसे चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी इस शो के खूब चर्चे हो रहे हैं. ये शो इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
5 / 11स्मृति ईरानी का 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो की स्टारकास्ट की एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है. वहीं ये ही वजह है कि ये चौथे नंबर पर है. हालांकि पिछले हफ्ते ये शो पहले नंबर पर था.
तू जूलियट जट्ट दी
6 / 11कलर्स के 'तू जूलियट जट्ट दी' सीरियल ने भी अपनी पकड़ बनाई हुई है. टीवी टीआरपी लिस्ट में ये इस हफ्ते 5वें नंबर पर है. सोशल मीडिया पर भी शो को काफी पसंद किया जा रहा है और ये ऑडियंस के दिलों पर छा चुका है.
तुम से तुम तक
7 / 11शरद केलकर और निहारिका चौकसे का ये शो इस हफ्ते छठे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो में फैंस को शरद केलकर और निहारिका चौकसे की जोड़ी काफी पसंद आ रही है और ये ही वजह है कि ये टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है.
अनुपमा
8 / 11रुपाली गांगुली का टीवी शो 'अनुपमा' इस हफ्ते 7वें नंबर पर आ गया है. ये शो पिछले हफ्ते टॉप 5 की लिस्ट में शामिल था, लेकिन इस हफ्ते ये शो पीछे खिसक गया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के चर्चे हो रहे हैं.
लाफ्टर शेफ्स 3
9 / 11भारती सिंह का ये शो भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हो गया है. इस शो की टीआरपी में उछाल देखने को मिला है. पिछले हफ्ते ये शो 10वें नंबर पर था, लेकिन इस हफ्ते ये 8वें नंबर पर है.
मन्नत
10 / 11कलर्स का 'मन्नत' इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में 9वें नंबर पर है. इस शो की स्टारकास्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं पिछले हफ्ते के मुकाबले टीवी पर इस शो की परफॉर्मेंस काफी अच्छी रही है.
तुम देना साथ मेरा
11 / 11स्टार प्लस के शो 'तुम देना साथ मेरा' इस हफ्ते 10वें नंबर पर है. इस शो को भी काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं टीवी टीआरपी लिस्ट में शामिल होने का कारण भी ये ही है कि ये शो फैंस के दिल पर छा गया है.