जर्मनी में आग में झुलसे 3 भारतीयों की मौत; 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार

मंगलवार सुबह जर्मनी के बोचुम में एक इमारत में आग लग गई, जिसमें कई परिवार रह रहे थे. इसमें 3 भारतीयों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए.

Germany Fire

जर्मनी में एक इमारत में आग लगने से 3 भारतीयों की मौत हो गई. CREDIT: X(@welt )

बुधवार को जर्मनी के बोचुम शहर में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. जर्मन पब्लिक ब्रॉडकास्टर WDR (वेस्टड्यूशर फंकफंक) ने बोचुम पुलिस की जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि मरने वालों में 25 और 27 साल की दो महिलाएं और 26 साल का एक पुरुष शामिल था, और ये सभी भारतीय नागरिक थे. उनके नाम और भारत में उनके होमटाउन के बारे में जानकारी नहीं दी गई.

विज्ञापन
विज्ञापन

एक शख्स गिरफ्तार

मंगलवार सुबह हुई इस घटना में पांच और लोग भी घायल हो गए. मीडिया रिपोर्टों में उनके बारे में कोई डिटेल नहीं बताई है. पुलिस ने हत्या के शक में बिल्डिंग में रहने वाले 41 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जर्मन समाचार चैनल n-tv ने जर्मन प्रेस एजेंसी ‘ड्यूश प्रेस-एजेंटुर’ (DPA) का हवाला देते हुए बताया कि वो रोमानियाई नागरिक है. बोचुम पुलिस के एक प्रवक्ता ने WDR को बताया कि उस व्यक्ति के खिलाफ हत्या के संदेह के शुरुआती सबूत मिले थे और होमिसाइड स्क्वाड के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की थी.

कैसे लगी आग?

जांचकर्ताओं ने आग लगने का कारण तकनीकी खराबी होने की संभावना को खारिज कर दिया है और उन्हें आगजनी का शक है. हालांकि, आग जानबूझकर लगाई गई थी या गलती से लगी, इसकी जांच अभी चल रही है. दरअसल, मंगलवार सुबह बोचुम के हॉफस्टेड जिले में एक इमारत में आग लग गई, जिसमें कई परिवार रह रहे थे. स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 4:15 बजे फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया गया. दमकलकर्मियों को दूसरी मंजिल के एक अपार्टमेंट में तीनों पीड़ित मृत मिले. घायल हुए पांच लोगों के अंदर धुआं चला गया था. उन्हें बोचुम के अस्पतालों में ले जाया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ