संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास, T20I में सबसे तेज 50 रन बनाकर मचाया धमाल

Sanju Samson: संजू सैमसन ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे चौथे मैच में तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली. भारत ने संजू की तूफानी पारी के दम पर इतिहास भी रच दिया है.

Sanju Samson: Image Credit- ANI

Sanju Samson: Image Credit- ANI

Sanju Samson: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है. इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया है. वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप ने शानदार शतकीय पारी खेली. इस सीरीज में उनका दूसरा शतक है. इसके बाद भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली. इसी के साथ भारत ने इतिहास रचा.

विज्ञापन

भारतीय टीम ने रचा इतिहास

टी-20आई के इतिहास में भारत ने सबसे तेज फिफ्टी बनाई. भारत ने केवल 3 ओवर में ही 50 रन बना लिए थे. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 3.1 ओवर में 50 रन पूरे किए थे. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने सबसे तेज फिफ्टी पूरी की.

विज्ञापन

भारत ने ये कारनामा संजू सैमसन के दम पर किया, जिन्होंने इस मैच में 20 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि अर्धशतक बनाने के बाद वह आउट हो गए. लेकिन उन्होंने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने 23 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान संजू ने 6 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने 243.48 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.

संजू ने रांची में खेले गए दूसरे मैच में भी शानदार अर्धशतक जमाया था. उन्होंने बेहतरीन पारी खेली थी. हालांकि अब संजू ने हैदराबाद में भी खेले गए मुकाबले में धांसू फिफ्टी जड़ी.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने बनाए 247 रन

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना दिए. कप्तान शाई होप ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए नाबाद 50 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने भी बल्लेबाजी में समां बांधा. उन्होंने 26 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली थी.

भारत की ओर से सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई. मयंक यादव ने 4 ओवर में 52 रन खर्च किए. इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने भी 4 ओवर में 52 रन खर्च किए और 1 विकेट हासिल किया. वहीं, नितीश रेड्डी ने भी 3 ओवर में 39 रन खर्च किए. इन तीनों ही गेंदबाजों ने 13 की इकोनॉमी के साथ रन लुटाए. भारत की ओर से सबसे कम रन प्रिंस यादव ने दिए. उन्होंने 4 ओवर में 36 रन खर्च कर 1 विकेट लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ