दांव पर लगे 1280 करोड़, क्या अब लगेगी नैय्या पार? 5 फ्लॉप-2 डिजास्टर ने डूबा रखी है सुपरस्टार की लुटिया

Bollywood Superstar: हिंदी सिनेमा के कई सुपरस्टार ऐसे हैं, जिनके करियर में हिट और फ्लॉप की लाइनें लगी हुई हैं. हालांकि, एक सुपरस्टार ऐसा है, जो अभी अपनी नैय्या पार करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि दांव पर 1280 करोड़ रुपये लगे हैं.

Akshay Kumar
1 / 8
Akshay Kumar. image credit- social media

विज्ञापन

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार2 / 8

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अक्षय कुमार हैं, जो इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं.

विज्ञापन

भूत बंगला

भूत बंगला3 / 8

एक समय था जब अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्मों की लाइन लगा देते थे, लेकिन आज के समय में 5 फ्लॉप और 2 डिजास्टर फिल्मों ने अक्षय की लुटिया डूबो रखी है और अब उन्हें 'भूत बंगला' का सहारा है.

फ्लॉप और डिजास्टर

फ्लॉप और डिजास्टर4 / 8

अक्षय की 7 फिल्मों पर करीब 1280 करोड़ रुपये का बजट डूबने के बाद अक्षय ने भले ही अपना पैटर्न बदला है, लेकिन अभी भी सवाल ये है कि क्या अक्षय के नाम से फ्लॉप और डिजास्टर का टैग हटेगा या नहीं.

विज्ञापन

तीन फिल्में तीनों फ्लॉप

तीन फिल्में तीनों फ्लॉप5 / 8

अक्षय कुमार साल 2022 के बाद से ही हिट की तलाश में हैं. अब एक बार फिर से उम्मीद जगी है कि अक्षय की नैय्या पार लग सकती है. साल 2022 में अक्षय की तीन फिल्में आई थीं, जिनमें 'बच्चन पांडे (180 करोड़), सम्राट पृथ्वीराज (300 करोड़), राम सेतु (150 करोड़)' शामिल है. हालांकि, तीनों ही फिल्में फ्लॉप निकली थी और मेकर्स बजट भी नहीं निकाल पाए थे.

सेल्फी और मिशन रानीगंज

सेल्फी और मिशन रानीगंज6 / 8

इसके बाद साल 2023 में अक्षय कुमार की फिल्म आई 'सेल्फी और मिशन रानीगंज'. दोनों फिल्मों को करीब 100 करोड़ के बजट में बनाया गया था, लेकिन दोनों ही लोगों को इम्प्रेस नहीं कर पाई थी.

विज्ञापन

'बड़े मियां छोटे मियां' और 'सरफिरा'

'बड़े मियां छोटे मियां' और 'सरफिरा'7 / 8

इसके बाद साल 2024 फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'सरफिरा' रिलीज हुई. फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का बजट 350 करोड़ और 'सरफिरा' करीब 100 करोड़ में तैयार हुई थी, लेकिन दोनों की कमाई कुछ खास नहीं हुई थी.

बड़ा घाटा

बड़ा घाटा8 / 8

इस सभी फिल्मों से मेकर्स ने 1280 करोड़ रुपये लगाए, लेकिन आधा भी न1हीं कमा सके. कुल मिलाकर 1280 करोड़ का घाटा एक सबक है और फिल्म 'भूत बंगला' एक उम्मीद की किरण, जो करीब 120 करोड़ में बनी है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कैसा परफॉर्म करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन