85 साल का एक्टर, जिसने 53 साल छोटी गर्लफ्रेंड को किया प्रेग्नेंट, अब 2 साल का हुआ बेटा, बड़ी पेचीदा है इस सुपरस्टार की पर्सनल लाइफ

Al Pacino Controversial Personal Life: प्यार के मामले में सब जायज होता है. लेकिन क्या आप भरोसा कर पाएंगे कि 85 साल के इस एक्टर को अपने से 53 साल छोटी लड़की से प्यार हुआ और अब दोनों का साथ में 2 साल का बेटा भी है. इस सुपरस्टार को आपने कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में पसंद किया होगा.

al pacino noor alfallah age gap
1 / 9
al pacino noor alfallah age gap

Al Pacino Controversial Personal Life: प्यार के मामले में सब जायज होता है. लेकिन क्या आप भरोसा कर पाएंगे कि 85 साल के इस एक्टर को अपने से 53 साल छोटी लड़की से प्यार हुआ और अब दोनों का साथ में 2 साल का बेटा भी है. इस सुपरस्टार को आपने कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में पसंद किया होगा.  

विज्ञापन

प्यार में नो रूल्स

प्यार में नो रूल्स2 / 9

कहते हैं कि प्यार-मोहब्बत में कोई रूल्स रेगुलेशन्स नहीं होते हैं. आपको कभी भी किसी से प्यार हो सकता है. इस बात की गवाही कई फिल्मी सितारों ने दी है, जिसमें उनके रिलेशनशिप उनकी उम्र से कई छोटी लड़कियों के साथ रहे हैं. ऐसा ही एक उदाहरण हॉलीवुड में भी हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

हॉलीवुड का ये सुपरस्टार

हॉलीवुड का ये सुपरस्टार3 / 9

हॉलीवुड के सुपरस्टार 'अल पचीनो' बहुत नामी एक्टर हैं. उनकी उम्र अब 85 साल की है. वे 1960 के दशक से फिल्में बना रहे हैं. उनकी मशहूर फिल्में जैसे गॉडफादर, स्कारफेस और सेंट ऑफ ए वुमन ने उन्हें दुनिया भर में नाम दिलाया. (Credit- Pinterest)

एक्टिंग के फैंस

 एक्टिंग के फैंस4 / 9

लोग इनकी फिल्म के फैन हैं. आज भी गॉडफादर, स्कारफेस जैसी फिल्में काफी फेमस हैं. लेकिन उनकी फिल्मी सफलता के पीछे उनकी निजी जिंदगी काफी उलझी हुई है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

अल पचीनो की पर्सनल लाइफ

अल पचीनो की पर्सनल लाइफ5 / 9

अल पचीनो की मुलाकात नूर अलफल्लाह नाम की लड़की से 2022 में हुई. नूर की उम्र सिर्फ 32 साल थी। अल उनसे 53 साल बड़े थे. दोनों एक पार्टी में मिले और बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आए. (Credit- Pinterest)

उम्र में आया फासला

उम्र में आया फासला6 / 9

इन दोनों की उम्र में काफी फर्क था. लेकिन नूर अल पचीनो की गर्लफ्रेंड बन गईं. यह खबर सुनकर मीडिया और लोग हैरान रह गए. क्योंकि वे उनसे 53 साल छोटी थीं. लेकिन दोनों ने इस बात की परवाह नहीं की. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

प्रेग्नेंसी की खबर और बेटे का जन्म

प्रेग्नेंसी की खबर और बेटे का जन्म7 / 9

2023 में नूर ने अल को बताया कि वे माँ बनने वाली हैं. यह सुनकर सब चौंक गए. 85 साल के अल पचीनो फिर से पिता बनने वाले थे. जून 2023 में उनका बेटा रोमन पचीनो पैदा हुआ. अब यह बेटा 2 साल का हो चुका है. (Credit- Pinterest)

अल पचीनो के छोटे बेटे

अल पचीनो के छोटे बेटे8 / 9

अल पचीनो अपने छोटे बेटे के साथ काफी समय बिताते हैं. वे कहते हैं कि बच्चा उनके जीवन में नई खुशी लाया है. लेकिन यह खुशी लोगों के लिए अनोखी लगती है. लेकिन एक्टर की इस निजी जिंदगी को लेकर कई लोग काफी जज करते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

पहले भी हुए बच्चे

पहले भी हुए बच्चे9 / 9

बता दें कि अल पचीनो ने आजतक शादी नहीं की. लेकिन उनके रिलेशनशिप रहे हैं, जिनसे उनके पहले से तीन बच्चे हैं. इन बच्चों की माँओं से उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे. एक बार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ बच्चे की देखभाल को लेकर कोर्ट में लंबी लड़ाई हुई थी. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन