कैसे परवान चढ़ा Aditi Rao Hydari और Siddharth का इश्क? पहली ही मुलाकात में दिल हार बैठे थे एक्टर

Siddharth Aditi Rao Hydari Love Story: सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक हैं. इन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. वहीं आज सिद्धार्थ 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर हम आपको सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं कपल का इश्क परवान कैसे चढ़ा था?

siddharth aditi rao hydari love story
1 / 8

विज्ञापन

सिद्धार्थ का करियर

सिद्धार्थ का करियर2 / 8

सिद्धार्थ ने अपने करियर की शुरुआत 2003 में की थी. इस साल उनकी पहली फिल्म 'बॉयज' रिलीज हुई थी. इस फिल्म को एस शंकर ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म से सिद्धार्थ को इंडस्ट्री में पहचान मिली, जिसकी बदौलत उन्हें मणिरत्नम की 'आयुथा एझुथु' हाथ लगी.

विज्ञापन

बॉलीवुड में सिद्धार्थ का डेब्यू

बॉलीवुड में सिद्धार्थ का डेब्यू3 / 8

वहीं साउथ इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद सिद्धार्थ ने बॉलीवुड में कदम रखा. साल 2005 में सिद्धार्थ 'रंग दे बसंती' में आमिर खान के साथ नजर आए. इस फिल्म में सिद्धार्थ के किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया और बॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी पहचान बना ली.

फैंस को बनाया एक्टिंग का दीवाना

फैंस को बनाया एक्टिंग का दीवाना4 / 8

साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड में पहचान बनाने के बाद सिद्धार्थ ने फैंस का दिल अपनी एक्टिंग से जीता और ये ही वजह है कि लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं. सिद्धार्थ का करियर जितना दिलचस्प रहा, उतनी ही दिलचस्प उनकी लव स्टोरी भी रही है.

विज्ञापन

छुपाकर रखा अदिति राव हैदरी संग रिश्ता

छुपाकर रखा अदिति राव हैदरी संग रिश्ता5 / 8

अदिति राव हैदरी संग सिद्धार्थ साल 2024 में सात फेरे लिए. दोनों काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे लेकिन पब्लिक कभी दोनों ने अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया और शादी होने तक मीडिया और फैंस से छुपाकर रखा.

कहां हुई थी पहली मुलाकात?

कहां हुई थी पहली मुलाकात?6 / 8

वहीं अदिति राव हैदरी के साथ सिद्धार्थ की मुलाकात फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर हुई थी. इस फिल्म ने दोनों की लाइफ को बदल दिया. इस फिल्म के बाद से ही दोनों का इश्क परवान चढ़ गया. हालांकि सेट पर मुलाकात के दौरान पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई.

विज्ञापन

पहली मुलाकात में दिल दे बैठे थे सिद्धार्थ

पहली मुलाकात में दिल दे बैठे थे सिद्धार्थ7 / 8

दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने बताया था कि अदिति को देखते ही उन्हें प्यार हो गया था. धीरे-धीरे उन्हें एहसास होने लगा कि वो अदिति के बिना एक पल भी नहीं रह पाएंगे.

कब हुई शादी?

कब हुई शादी?8 / 8

साल 2023 में अदिति और सिद्धार्थ ने अपना रिश्ता पब्लिक करते हुए सगाई कर ली. हालांकि दोनों ने एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें दोनों ने हाथों में रिंग्स पहनी हुई है. इसके बाद 16 सितंबर 2024 में दोनों ने साउथ के रीति-रिवाजों से शादी कर ली. शादी की फोटोज कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन