Bhooth Bangla बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन उड़ाएगी गर्दा! एडवांस बुकिंग में छाप डाले करोड़ों

Bhooth Bangla Advance Booking: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ आज सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. वहीं एडवांस बुकिंग में फिल्म ने मेकर्स को मालामाल कर दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं अक्षय कुमार की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई कर ली है?

Bhooth Bangla Advance Booking

'भूत बंगला' ने एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों

Bhooth Bangla Advance Booking: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. बीते दिन फिल्म के पेड प्रीव्यू शो हुए, वहीं आज ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके साथ ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मेकर्स को मालामाल कर दिया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की है. एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के हिसाब से ये तय है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने वाली है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘भूत बंगला’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई कर ली है?

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के अब तक 129690 टिकट बिक चुके हैं. इसके साथ ही रिलीज से पहले ही फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 3.32 करोड़ हो गया है. वहीं ब्लॉक सीट्स को मिलाकर ये आंकड़ा 6.8 करोड़ हो गया है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने करोड़ों में नोट छापकर साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन फिल्म गर्दा उड़ाने वाली है.

विज्ञापन

इन जगहों पर फिल्म ने छापे नोट

‘भूत बंगला’ ने एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कमाई की है. महाराष्ट्र में 1.34 करोड़, दिल्ली में 1.18 करोड़, उत्तर प्रदेश में 48.74 लाख, पंजाब में 28.56 लाख, गुजरात में 60.78 लाख, कर्नाटक में 49.86 लाख और मध्य प्रदेश में 31.36 लाख की कमाई की है. इन जगहों पर फिल्म को लेकर काफी क्रेज भी दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर बज बना हुआ है.

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ की स्टारकास्ट

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बन रही ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में राजपाल यादव, असरानी, परेश रावल, तब्बू और मिथिला पालकर भी अहम भूमिका में हैं. इन सभी सितारों को एक फ्रेम में देखने के लिए ऑडियंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रही है. वहीं फिल्म का ट्रेलर और फिल्म के टीजर को भी ऑडियंस का बहुत प्यार मिल चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ