'गलत ढंग से छुआ...', सलमान खान की हीरोइन संग डायरेक्टर ने की थी घिनौनी हरकत; एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा

Salman Khan Actress Daisy Shah Casting Couch Incident: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर हीरोइनों के साथ कास्टिंग काउच के किस्से सामने आते हैं. हाल ही में सलमान खान की एक एक्ट्रेस ने अपने साथ ही गलत हरकत के बारे में बातें की हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे फिल्म देने के बहाने डायरेक्टर ने उन्हें गलत ढंग से छुआ. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने और क्या कुछ कहा?

daisy shah (7)
1 / 7

विज्ञापन

डेजी शाह ने किया खुलासा

डेजी शाह ने किया खुलासा2 / 7

सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वालीं डेजी शाह ने कास्टिंग काउच के किस्से के बारे में बातें की हैं. डेजी शाह ने फ्री प्रेस जनरल को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि एक फिल्ममेकर की हरकत से वो थोड़ी असहज हो गई थीं.

विज्ञापन

डेजी शाह को फिल्ममेकर ने गलत ढंग से छूआ

डेजी शाह को फिल्ममेकर ने गलत ढंग से छूआ3 / 7

डेजी शाह ने कहा कि एक साउथ का फिल्ममेकर ऑडिशन लेने के लिए मुंबई आया था. इस दौरान हम 6-7 लड़कियां थीं जो उससे मिलने गई थीं. वो हम सभी लड़कियों से अकेले-अकेले मिल रहा था और उस दौरान उसने मुझे गलत ढंग से छुआ.

लोगों के छूने से होती है घबराहट

लोगों के छूने से होती है घबराहट4 / 7

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उसने मुझे छुआ और मेरा हाथ पकड़ लिया. लोगों के छूने से मुझे हमेशा ही घबराहट होती है. ये ही वजह है कि मैं कभी मसाज भी नहीं कराती हूं. भले ही वो महिला क्यों ना हो, मुझे असहज फील होता है.

विज्ञापन

आज तक उस डायरेक्टर से नहीं की बात

आज तक उस डायरेक्टर से नहीं की बात5 / 7

डेजी शाह ने फिल्ममेकर के बारे में आगे बात करते हुए कहा कि जब उसने मेरा हाथ पकड़ा तो मैं सहम गई थी और मैंने उसे बोला कि मैं आपसे बात करूंगी. लेकिन वहां से आने के बाद मैंने उस फिल्ममेकर से आज तक बात नहीं की.

सलमान खान की फिल्म से किया डेब्यू

सलमान खान की फिल्म से किया डेब्यू6 / 7

डेजी शाह ने इस किस्से को सुनाते हुए फिल्ममेकर का नाम नहीं लिया. अब फैंस के बीच भी उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर डेजी शाह किस फिल्ममेकर की बात कर रही थीं. बता दें डेजी शाह ने सलमान खान की 'जय हो' से बॉलीवुड में कदम रखा.

विज्ञापन

पहले क्या करती थीं डेजी शाह

पहले क्या करती थीं डेजी शाह7 / 7

बॉलीवुड में आने से पहले डेजी शाह गणेश आचार्य की असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं. इस दौरान वो कईं फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम भी कर चुकी थीं. वहीं 'जय हो' मूवी से उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान मिली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन