Dhurandhar 2 ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स, फिर भी 3 घंटे 21 मिनट की फिल्म से रह गई पीछे, क्या अब होगा घातक वार?

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और लगातार कमाई करने में लगी हुई है. भले ही फिल्म तगड़ा कलेक्शन कर चुकी है और रिकॉर्ड्स तोड़ रही है, लेकिन फिर भी ये फिल्म 3 घंटे 21 मिनट की इस फिल्म से पीछे चल रही है और इसे पछाड़ने के लिए 'धुरंधर 2' को 100 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करनी होगी. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?

Dhurandhar 2
1 / 7
Dhurandhar 2. image credit- social media

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 22 / 7

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार नोट छाप रही है. फिल्म कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुकी है, लेकिन फिर भी एक फिल्म ऐसी है, जिससे 'धुरंधर 2' बहुत पीछे है.

विज्ञापन

100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

100 करोड़ से ज्यादा की कमाई3 / 7

इतना ही नहीं बल्कि फिल्म 'धुरंधर 2' को इस फिल्म से आगे निकलने के लिए 100 करोड़ से ज्यादा यानी 135 करोड़ की और कमाई करनी होगी, तब जाकर कहीं फिल्म 'धुरंधर 2' इससे आगे निकल पाएगी.

पुष्पा 2

पुष्पा 24 / 7

अब आपके मन में ये सवाल जरूर होगा कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है, तो आपको बता देते हैं कि ये कोई और नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' है, जो अभी भी भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.

विज्ञापन

भारतीय नेट कलेक्शन

भारतीय नेट कलेक्शन5 / 7

बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का भारतीय नेट कलेक्शन 1234.10 करोड़ था. फिल्म अपने तगड़े कलेक्शन की वजह से अभी भी इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.

धुरंधर 2

धुरंधर 26 / 7

वहीं, अगर 'धुरंधर 2' की बात करें तो इस फिल्म को टिकट खिड़की पर 4 वीक हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की मानें, तो फिल्म ने 28 दिन में 1099.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस 1316.45 करोड़ रुपये हो गया है. साथ ही फिल्म ने 28वें दिन ओवरसीज 50 लाख की कमाई की है और फिल्म की इंडिया में 416.75 करोड़ की कमाई हो गई है. साथ ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1733.20 करोड़ पहुंच गया है.

विज्ञापन

धुरंधर फ्रेंचाइजी

धुरंधर फ्रेंचाइजी7 / 7

फिल्म 'धुरंधर 2' कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है. इसके अलावा 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी 3000 करोड़ की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है. 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' ने 3.019.35 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. बताते चलें कि 'बाहुबली' फ्रेंचाइज का कलेक्शन 2438 करोड़ और 'पुष्पा' का 2092.20 करोड़ रुपये था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन