पति बना प्रोड्यूसर, पत्नी संग देवर ने लड़ाया ऑन स्क्रीन इश्क, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई 1993 की सबसे महंगी फिल्म

Roop Ki Rani Choron Ka Raja Movie: 90 के दशक की फिल्में आज भी सुर्खियां बटोरती हैं. ऐसी ही एक फिल्म, जिसके प्रोड्यूसर खुद पति बना और पत्नी ने एक्ट्रेस का रोल निभाया. वहीं देवर ने जमकर ऑनस्क्रीन रोमांस किया. इतना पैसा बहाने के बाद भी 1993 की सबसे महंगी फिल्म फ्लॉप हो गई.

roop ki rani choron ka raja movie
1 / 9
roop ki rani choron ka raja movie

Roop Ki Rani Choron Ka Raja Movie: 90 के दशक की फिल्में आज भी सुर्खियां बटोरती हैं. ऐसी ही एक फिल्म, जिसके प्रोड्यूसर खुद पति बना और पत्नी ने एक्ट्रेस का रोल निभाया. वहीं देवर ने जमकर ऑनस्क्रीन रोमांस किया. इतना पैसा बहाने के बाद भी 1993 की सबसे महंगी फिल्म फ्लॉप हो गई.  

विज्ञापन

साल 1993 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म

साल 1993 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म2 / 9

साल 1993 में बॉलीवुड में एक बड़ी फिल्म आई थी, जिसका नाम था रूप की रानी चोरों का राजा. इस फिल्म को उस समय की सबसे महंगी फिल्म कहा जाता था. इसका बजट करीब 9 करोड़ रुपये था, जबकि उस दौर में औसत फिल्म 2-3 करोड़ में बनती थी. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

फिल्म की मुख्य भूमिकाएं

 फिल्म की मुख्य भूमिकाएं3 / 9

इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं अनिल कपूर, श्रीदेवी और जैकी श्रॉफ ने निभाईं. इसका निर्देशन सतीश कौशिक ने किया और पटकथा जावेद अख्तर ने लिखी था. वहीं संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का था. (Credit- Pinterest)

परिवार का बड़ा दांव

परिवार का बड़ा दांव4 / 9

इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे बोनी कपूर. उन्होंने अपनी पत्नी श्रीदेवी को हीरोइन बनाया और अपने छोटे भाई अनिल कपूर को हीरो. स्क्रीन पर अनिल और श्रीदेवी का जोड़ी पहले कई हिट फिल्मों जैसे मिस्टर इंडिया और लम्हे में काम कर चुकी थी. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी

श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी5 / 9

इस बार भी दोनों ने चोरों वाली मजेदार भूमिका निभाई. इसकी कहानी में श्रीदेवी बदला लेने वाली लड़की है और अनिल कपूर चोरों का राजा बने थे. दोनों के बीच कॉमेडी, एक्शन और रोमांस था. जैकी श्रॉफ ने छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. (Credit- Pinterest)

फिल्म के बारे में

फिल्म के बारे में6 / 9

इस कहानी एक अपराधी गुट के इर्द-गिर्द घूमती है. एक बड़ा विलेन (अनुपम खेर) अपनी जुड़वां भाई की हत्या कर उसकी जगह ले लेता है. श्रीदेवी अपने पिता के कातिल का बदला लेना चाहती है. अनिल कपूर एक चालाक चोर है जो उसकी मदद करता है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग7 / 9

फिल्म में बड़े-बड़े सेट, ट्रेन की चोरी जैसे दृश्य और कई गाने थे. दर्शक उम्मीद कर रहे थे कि यह फिल्म हिट होगी क्योंकि इसका बजट लगभद 9-10 करोड़ के बीच का था. लेकिन इतना पैसा लगने के बावदूज फिल्म डिजास्टर साबित हुई. (Credit- Pinterest)

कितने करोड़ की कमाई की?

कितने करोड़ की कमाई की?8 / 9

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. उसने सिर्फ 3 करोड़ रुपये ही कमाए थे. इसकी कई वजहें थीं, जैसे कि फिल्म बनने में बहुत समय लगा (1987 में ऐलान हुआ था), कहानी थोड़ी पुरानी और लंबी लगी, और दर्शकों को जोड़ी का नया अवतार पसंद नहीं आया. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

फ्लॉप होने का असर

फ्लॉप होने का असर9 / 9

इस फ्लॉप ने पूरे कपूर परिवार को भारी नुकसान पहुंचाया. बोनी कपूर पर 12 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया. उन्हें कर्ज चुकाने में चार साल लग गए. सतीश कौशिक इतने दुखी हुए कि उन्होंने आत्महत्या तक करने के बारे में सोचा. अनिल कपूर को भी कई फिल्में साइन कर कर्ज निकालना पड़ा. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन