कौन हैं वो 10 एक्ट्रेसेस, जिन्होंने दिल्ली के Lady Shri Ram College से पूरा किया अपना ग्रेजुएशन? देखें पूरी एलुमनाई लिस्ट

Lady Shri Ram College Famous Alumni: लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमन (LSR), दिल्ली विश्वविद्यालय का एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जिसमें मनोरंजन जगत की कई एक्ट्रेस ने अपना ग्रेजुएशन किया है. आज वे सभी कॉलेज की एलुमनाई लिस्ट में शामिल हैं. आइए जानते हैं.

Lady Shri Ram College famous alumni
1 / 11
Lady Shri Ram College famous alumni

Lady Shri Ram College Famous Alumni: लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमन (LSR), दिल्ली विश्वविद्यालय का एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जिसमें मनोरंजन जगत की कई एक्ट्रेस ने अपना ग्रेजुएशन किया है. आज वे सभी कॉलेज की एलुमनाई लिस्ट में शामिल हैं. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी2 / 11

इन्होंने LSR से अपनी पढ़ाई पूरी की और आज बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों का भी बड़ा नाम हैं. इन्होंने रणवीर सिंह से लेकर संजय लीला भंसाली की कई फिल्मों में काम किया है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

राशि खन्ना

राशि खन्ना3 / 11

हिंदी और साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री राशि खन्ना ने यहाँ से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है. वे हाल ही में रिलीज हुई उस्ताद भगत सिंह में शामिल थी, जो कि मशहूर एक्टर और नेता पवन कल्याण की फिल्म है. (Credit- Pinterest)

साक्षी तंवर

साक्षी तंवर 4 / 11

साक्षी तंवर टीवी जगत की सबसे लोकप्रिय बहुओं में से एक हैं. इन्होंने 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'कहानी घर घर की' जैसे टीवी शोज से काफी लोकप्रिय हुई. इसके अलावा उन्होंने माई जैसी फिल्म में भी काम किया. साक्षी ने भी इसी कॉलेज से पढ़ाई की है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

सयानी गुप्ता

सयानी गुप्ता 5 / 11

सयानी गुप्ता 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' और 'आर्टिकल 15' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इन्होंने भी LSR से ग्रेजुएशन किया है. आज मनोरंजन जगत का बड़ा नाम बन चुकी हैं. (Credit- Pinterest)

रसिका दुगल

रसिका दुगल 6 / 11

रसिका दुगल Mirzapur सीरीज से काफी फेमस हुईं. वे अक्सर कई वेबसीरीज और फिल्म्स में नजर आ चुकी हैं. बता दें कि रसिका ने LSR से मैथ (Mathematics) में ग्रेजुएशन किया है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

श्रिया सरन

श्रिया सरन 7 / 11

श्रिया सरन साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने LSR से लिटरेचर की डिग्री ली है. वे कई बड़ी फिल्म दृश्यम, आवारापन जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. (Credit- Pinterest)

तिलोत्तमा शोम

तिलोत्तमा शोम8 / 11

'सर' (Sir) और 'द नाइट मैनेजर' जैसी सीरीज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली तिलोत्तमा भी इसी कॉलेज की पूर्व छात्रा हैं. आज तिलोत्तमा बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की जानीमानी एक्ट्रेस हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

अर्चना पूरन सिंह

अर्चना पूरन सिंह 9 / 11

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह को कौन नहीं जानता? इन्होंने भी अपनी पढ़ाई दिल्ली के इसी कॉलेज से की है. आज के समय में उन्हें पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई जानता. (Credit- Pinterest)

लिलेट दुबे

लिलेट दुबे 10 / 11

थिएटर और फिल्मों का बड़ा नाम लिलेट दुबे ने LSR से अपनी शिक्षा पूरी की और यहाँ के थिएटर ग्रुप का हिस्सा भी रहीं है. आज कई बड़ी फिल्मों का मुख्य चेहरा बन चुकी हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

संध्या मृदुल

संध्या मृदुल11 / 11

'साथिया' और 'पेज 3' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली संध्या मृदुल भी इसी प्रतिष्ठित कॉलेज की एलुमनाई (Alumnae) हैं. आज भी इनके कई सारी फैंस हैं, जो इनकी कलाकारी के मुरीद हैं. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन