2 घंटे 25 मिनट की वो खौफनाक फिल्म, जिसने 61 साल पहले रोक दी थी लोगों की धड़कनें, अक्षय कुमार की Bhooth Bangla से पहले देखें ये क्लासिक हॉरर

Akshay Kumar Bhooth Bangla Movie: अक्षय कुमार की भूत बंगला आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लेकिन इस फिल्म से 61 साल पहले इसी नाम की फिल्म ने खौफ की दुनिया में कहर मचा दिया था. इसे देखकर आपकी धड़कने रुक सकती हैं. अगर आप भी क्लासिक फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बढ़िया साबित हो सकती है.

1965 Bhoot Bungla classic film
1 / 8
1965 Bhoot Bungla classic film

Akshay Kumar Bhooth Bangla Movie: अक्षय कुमार की भूत बंगला आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लेकिन इस फिल्म से 61 साल पहले इसी नाम की फिल्म ने खौफ की दुनिया में कहर मचा दिया था. इसे देखकर आपकी धड़कने रुक सकती हैं. अगर आप भी क्लासिक फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए बढ़िया साबित हो सकती है.  

विज्ञापन

अक्षय कुमार की Bhooth Bangla

अक्षय कुमार की Bhooth Bangla2 / 8

अक्षय कुमार की Bhooth Bangla हाल ही में रिलीज हुई है. लोग सिनेमाघरों में जाकर प्रियदर्शन की यह फिल्म देख रहे हैं. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bhooth Bangla जैसी फिल्म

Bhooth Bangla जैसी फिल्म3 / 8

लेकिन क्या आप जानते हैं कि Bhooth Bangla जैसी फिल्म 62 साल पहले भी रिलीज हुई थी, जिसका नाम भी यही था. यह 1965 की बेहद खौफनाक फिल्मों में से एक थी. उस समय दर्शक उस फिल्म को देखकर डर गए थे.

फिल्म का नाम

फिल्म का नाम4 / 8

1965 में रिलीज हुई उस फिल्म का नाम भी भूत बंगला (Bhooth Bungla) था. इस फिल्म की कहानी एक पुराने बंगले की है. यह बंगला मुंबई के बाहर जंगल में स्थित है. लोग कहते हैं कि यहां भूत रहते हैं. वे गाते-बजाते और नाचते भी हैं.

विज्ञापन

हत्याओं का सिलसिला

हत्याओं का सिलसिला 5 / 8

कहानी में दिखाया गया है कि कई साल पहले यहां एक हत्या हुई थी. उसके बाद परिवार के सदस्यों की मौत रहस्यमयी तरीके से होने लगी. तीन भाई इस बंगले में रहते हैं. उनमें से दो की मौत हो जाती है. बाकी बची रेखा (तनुजा) लंदन से वापस आती है.

डर और हंसी का मजेदार मिश्रण

डर और हंसी का मजेदार मिश्रण6 / 8

यह फिल्म भी हॉरर और कॉमेडी का पहला अच्छा मिश्रण थी. उस समय बॉलीवुड में ऐसी फिल्में कम थीं. बंगले के अंदर घुप अंधेरा, पुराने फर्नीचर, और अजीब नौकर दिखाए गए हैं. ये सब देखकर डर लगता है.

विज्ञापन

महमूद और आर डी बर्मन की जोड़ी

महमूद और आर डी बर्मन की जोड़ी7 / 8

इसमें महमूद अपनी मस्ती भरी अदाकारी से सबको हंसाते रहते हैं. उनके साथ अभिनेत्री तनुजा और नासिर हुसैन मुख्य भूमिकाओं में थे. आर.डी. बर्मन ने संगीत दिया है. गाने जैसे "आओ ट्विस्ट करें" आज भी याद किए जाते हैं. आर.डी. बर्मन खुद फिल्म में छोटी भूमिका में नजर आते हैं.

फिल्म का OTT प्लेटफॉर्म और IMDb रेटिंग

फिल्म का OTT प्लेटफॉर्म और IMDb रेटिंग8 / 8

इस फिल्म को 6.4 IMDb रेटिंग मिली है. इसके अलावा आप इसे Prime Video पर देख सकते हैं. इसमें आपको हवेली से जुड़े कई अनोखे रहस्य पता चलेंगे, जिससे आपका दिमाग खराब हो जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन