Bhooth Bangla X Review: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' निकली पैसा वसूल या बनी सिर दर्द? जानें फिल्म देखकर क्या बोली पब्लिक

Bhooth Bangla X Review: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मेकर्स ने जब इस फिल्म का टीजर जारी किया था, तभी से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. अब फाइनली फिल्म थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. सोशल मीडिया पर पब्लिक मिले-जुले रिव्यू दे रही है. चलिए आपको भी बताते हैं अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस हॉरर कॉमेडी को देखकर ऑडियंस ने क्या कुछ कहा?

bhooth bangla x review
1 / 8

विज्ञापन

क्या बोले यूजर्स?

क्या बोले यूजर्स?2 / 8

सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होते ही रिव्यू भी सामने आने लगे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'भूत बंगला का पहला हाफ हंसी का पूरा धमाका है. फिल्म उम्मीदों से कहीं बेहतर लगा. प्रियदर्शन अपनी पुरानी स्टारकास्ट के साथ अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं. हां, पुराने मशहूर डायलॉग्स को फिर से इस्तेमाल किया गया है, लेकिन ये सिर्फ 5-10% ही मजेदार हैं.'

विज्ञापन

कुछ यूजर्स को फिल्म लगी बोरिंग

कुछ यूजर्स को फिल्म लगी बोरिंग3 / 8

दूसरे यूजर ने लिखा, 'भूत बंगला- एकता कपूर का डेली सोप जो गलती से थिएटर में रिलीज हो गया. अक्षय कुमार का करियर सबसे निचले स्तर पर है, ना कहानी, ना अभिनय, ना संगीत, ना सिनेमैटोग्राफी... बस निराशा ही निराशा.'

कॉमेडी और सस्पेंस का कॉम्बिनेशन

कॉमेडी और सस्पेंस का कॉम्बिनेशन4 / 8

तीसरे यूजर ने लिखा, 'भूत बंगला में पहले 40% शुद्ध कॉमेडी दिखी. अगले 10% - सस्पेंस में बदल जाता है, 50% से 95% - पूरी तरह से गंभीर लगता है, आखिरी 5% - फिर से कॉमेडी दिखाई दी. कुल मिलाकर देखने लायक है, लेकिन कास्टिंग थोड़ी अटपटी लगी. वामिका गब्बी मुझे ठीक नहीं लगीं, ये एक नए चेहरे को पेश करने का एक शानदार मौका हो सकता था.'

विज्ञापन

पहले हाफ ने ऑडियंस का जीता दिल

पहले हाफ ने ऑडियंस का जीता दिल5 / 8

चौथे यूजर ने लिखा, 'फिल्म का पहला हाफ काफी अच्छा लगा. अक्षय कुमार पर कॉमेडी करने का काफी दबाव है, जिसकी वजह से कुछ सीन जरूरत से ज्यादा ही हो जाते हैं. फिर भी ये देखने में दिलचस्प है और बिल्कुल भी बोरिंग नहीं है. इंटरवल के बाद चीजें गंभीर हो जाती हैं.'

अक्षय कुमार का ह्यूमर लगा बेस्ट

अक्षय कुमार का ह्यूमर लगा बेस्ट6 / 8

पांचवें यूजर ने लिखा, 'हेराफेरी में आपका स्वागत है. 'भूत बंगला' एक पागलपन भरी हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें भूतिया माहौल और ओवर-द-टॉप ह्यूमर भरपूर है. पहला हाफ मजेदार और ट्विस्ट से भरा है, जबकि दूसरा हाफ थोड़ा गंभीर होकर बैक स्टोरी दिखाता है. कुछ कमियां जरूर हैं, लेकिन फिल्म एंटरटेन करने में कामयाब रहती है.'

विज्ञापन

दूसरे पार्ट में खली कमी

दूसरे पार्ट में खली कमी7 / 8

केआरके ने भी फिल्म देखकर रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने लिखा, 'फिल्म 'भूत बंगला' दो फिल्मों का एक ही रूप है. पहला भाग शानदार और हंसी से भरपूर है, इसलिए पहले भाग को 3 स्टार. दूसरा भाग बेहद खराब और घिनौना है. इसलिए दूसरे भाग को -2 स्टार मिलते हैं. कुल मिलाकर फिल्म को 1 स्टार. समय, पैसा और ऊर्जा की बर्बादी!'

'भूत बंगला' की स्टार कास्ट

'भूत बंगला' की स्टार कास्ट8 / 8

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी 'भूत बंगला' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और मिथिला पलकर मुख्य भूमिका में नजर आईं. इन सभी सितारों की एक्टिंग फैंस को काफी पसंद भी आ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन