1989 का वो अमेरिकन कार्टून, जो करता है भविष्यवाणियां, डोनाल्ड ट्रंप से लेकर कोरोना वायरस तक सब बातें हुईं 100% सच

The Simpsons Predictions List: कार्टून शोज के दर्शक ज्यादातर बच्चे होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं यही एक कार्टून सिर्फ बच्चों का मनोरंजन नहीं करता बल्कि भविष्यवाणियां भी करता है. इस कार्टून ने डोनाल्ड ट्रंप से लेकर कोरोना वायरस जैसे बड़ी घटनाओं के बारे में पहले ही बता दिया था.

The Simpsons predictions
1 / 9
The Simpsons predictions

The Simpsons Predictions List: कार्टून शोज के दर्शक ज्यादातर बच्चे होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं यही एक कार्टून सिर्फ बच्चों का मनोरंजन नहीं करता बल्कि भविष्यवाणियां भी करता है. इस कार्टून ने डोनाल्ड ट्रंप से लेकर कोरोना वायरस जैसे बड़ी घटनाओं के बारे में पहले ही बता दिया था.  

विज्ञापन

अमेरिका का एनिमेटेड कार्टून

अमेरिका का एनिमेटेड कार्टून2 / 9

अमेरिका में 1989 में शुरू हुआ एक एनिमेटेड कार्टून सीरीज आज भी दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसका नाम है ‘द सिंपसन्स’ (The Simpsons). ये कार्टून स्प्रिंगफील्ड नाम के एक छोटे शहर की कहानी दिखाता है.

विज्ञापन

‘द सिंपसन्स’ (The Simpsons) के बारे में

‘द सिंपसन्स’ (The Simpsons) के बारे में3 / 9

ये कार्टून स्प्रिंगफील्ड नाम के एक छोटे शहर की कहानी दिखाता है. परिवार के सदस्य होमर, मार्ज, बार्ट, लिसा और मेगी रोजमर्रा की जिंदगी जीते हैं. लेकिन इस कार्टून ने इतनी सटीक भविष्यवाणियां की हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं.

भविष्यवाणियां हुईं सच

भविष्यवाणियां हुईं सच4 / 9

बता दें कि 1989 से शुरू होकर आज तक ये सीरीज कई घटनाओं को पहले ही बता चुकी है. ट्रंप का राष्ट्रपति बनना हो या कोरोना महामारी, सब कुछ 100% सही निकला. आइए जानते हैं इसके द्वारा बताई हुई कुछ खास घटनाओं के बारे में.

विज्ञापन

ट्रंप की भविष्यवाणी कैसे की?

ट्रंप की भविष्यवाणी कैसे की?5 / 9

साल 2000 में ‘द सिंपसन्स’ का एक एपिसोड आया था. उसमें लिसा सिंपसन राष्ट्रपति बनती है. वो कहती है कि उसने “प्रेसिडेंट ट्रंप” से बजट का बोझ विरासत में पाया है. उस समय डोनाल्ड ट्रंप सिर्फ बिजनेसमैन थे. कोई उन्हें राष्ट्रपति की कुर्सी पर देख भी नहीं सकता था.

ट्रंप बने अमेरिकी राष्ट्रपति

ट्रंप बने अमेरिकी राष्ट्रपति6 / 9

फिर 16 साल बाद 2016 में ट्रंप सच में अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए. लोग हैरान थे. कार्टून ने पहले ही सब कुछ बता दिया था. ये दृश्य आज भी वायरल होता है. ट्रंप के ऊपर एक जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बारे में भी कार्टून ने पहले ही दिखा दिया था और वह हमला बिल्कुल वैसा ही था.

विज्ञापन

कोरोना वायरस की सटीक भविष्यवाणी

कोरोना वायरस की सटीक भविष्यवाणी7 / 9

1993 में ‘मार्ज इन चेन्स’ नाम का एपिसोड आया. उसमें जापान से एक वायरस आता है जिसका नाम ‘ओसाका फ्लू’ रखा गया था. ये वायरस पूरे शहर में फैल जाता है. लोग बीमार पड़ते हैं और घबराहट फैल जाती है. बिल्कुल वैसा ही जैसा 2020 में कोरोना वायरस ने दुनिया भर में मचाया. लोग कहते हैं कि कार्टून ने 27 साल पहले ही महामारी की चेतावनी दे दी थी.

कई और सच्ची भविष्यवाणियां

कई और सच्ची भविष्यवाणियां8 / 9

‘द सिंपसन्स’ ने सिर्फ ट्रंप और कोरोना ही नहीं, कई और घटनाएं भी पहले बता दीं. जैसे डिज्नी का 20th Century Fox खरीदना, स्मार्टवॉच जैसी घड़ियां, और कुछ प्राकृतिक आपदाएं. हर बार लोग सोचते हैं कि ये कार्टून भविष्य कैसे देख लेता है. यह आज भी बड़ा सवाल बना हुआ है.

विज्ञापन

The Simpsons का OTT प्लेटफॉर्म

The Simpsons का OTT प्लेटफॉर्म9 / 9

बता दें कि आप The Simpsons का कार्टून Disney+ Hotstar औप Netflix पर देख सकते हैं. इस पूरे कार्टून शो को 8.6 IMDb रेटिंग मिली है. लोग इस भविष्यवाणी के बारे में जानने के लिए और इस कार्टून को देखने लगे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन