IND vs WI: वेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो

IND vs WI: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच खेला गया. इस मैच में दोनों टीमों ने दिल खोलकर बल्लेबाजी की और रनों की बारिश कर दी.

IND vs WI: Image Source: ANI

IND vs WI: Image Source: ANI

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला गया था. इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाल मचाया. टीम की ओर से शाई होप ने शानदार शतकीय पारी खेली. भारत के गेंदबाजों की आज जमकर धुनाई हुई. कोई भी भारतीय गेंदबाज खासा कमाल नहीं कर सका. भारत के मुख्य गेंदबाजों ने भी जमकर रन लुटाए. जवाब में उतरी भारतीय टीम की ओर से संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक जमाया. हालांकि इसके बाद भी वेस्टइंडीज ने 24 रनों से मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने बनाए 247 रन

सलामी बल्लेबाज शाई होप ने 50 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली. उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के अपने नाम किए. इस सीरीज में होप ने दूसरा शतक लगाया. होप के अलावा ज्वेल एंड्रयू ने 16 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने भी आज कमाल कर दिया. उन्होंने 12 गेंदों में तूफानी 33 रन बनाए. वहीं, रोवमैन पॉवेल के भी बल्ले से 17 गेंदों में 24 रन निकले. इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने भी नाबाद 26 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली. इस तरह वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए थे.

विज्ञापन

भारत की ओर से मयंक यादव, नितीश कुमार रड्डी, और अर्शदीप सिंह ने 13 की इकोनॉमी के साथ रन खर्च किए. मयंक और अर्शदीप ने 4 ओवर में 52 रन खर्च किए, जबकि रेड्डी ने 3 ओवर में 39 रन खर्च किए. इसके अलावा अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 45 रन खर्च कर एक विकेट लिया, जबकि नमनधीर ने भी 1 ओवर में 19 रन खर्च किए.

भारत को मिली हार

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी की. उन्होंने 23 गेंदों में 56 रन बनाए. संजू के बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले थे. हालांकि ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने खराब प्रदर्शन किया. ईशान 3 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अय्यर ने 11 गेंदों में 16 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी काफी देर तक क्रीज पर रहे. लेकिन वह 24 गेंदों में 29 रन बनाकर चलते बने. तिलक वर्मा के भी बल्ले से 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली, जबकि निती कुमार रेड्डी ने भी 20 गेंदों में 41 रन बनाए. भारतीय टीम 19.4 ओवर में 223 रनों पर ही सिमट गई थी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ