करोड़ों की मालकिन Priyanka Chopra, फिर भी स्किन केयर के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू उबटन, मां ने बताया जादुई फॉर्मूला
Madhu Chopra Homemade Ubtan Nuskha: करोड़ों की मालकिन Priyanka Chopra अपने स्किन केयर के लिए किसी महंगे ब्रांड का इस्तेमाल नहीं करती, बल्कि अपनी मां के बताए इस नुस्खे से अपनी स्किन की देखभाल करती हैं.

Madhu Chopra Homemade Ubtan Nuskha: करोड़ों की मालकिन Priyanka Chopra अपने स्किन केयर के लिए किसी महंगे ब्रांड का इस्तेमाल नहीं करती, बल्कि अपनी मां के बताए इस नुस्खे से अपनी स्किन की देखभाल करती हैं.
प्रियंका चोपड़ा का स्किन केयर
2 / 7लोगों को लगता होगा कि प्रियंका चोपड़ा का स्किन केयर काफी महंगा होता होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. प्रियंका अपना स्किन केयर अपनी मां के द्वारा बताए गए नुस्खे से करती हैं.
मधु चोपड़ा के नुस्खे
3 / 7प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा सफल स्किन स्पेशलिस्ट हैं. वे स्किन की साफ सफाई के लिए कई नुस्खे बताती रहती हैं. इन्होंने इससे पहले भी कई बार स्किन की सुरक्षा के लिए असरदार नुस्खे बताए हैं. लेकिन इस बार इन्होंने ड्राई स्किन के लिए खास उबटन बताया है.
ड्राई स्किन के लिए उबटन
4 / 7अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो इस घरेलू उबटन को जरूर ट्राई करें. मधु चोपड़ा बताती हैं कि इसके रोजाना इस्तेमाल से आपको चेहरे पर गोल्डन ग्लो दिखेगा. आइए जानते हैं इसको बनाने की प्रक्रिया.
उबटन बनाने के लिए सामग्री
5 / 7इस उबटन को बनाने के लिए आप सबसे पहले 2 चम्मच बेसन, मलाई, दही, हल्दी, ठंडा दूध लें. इन सभी चीजों को थोड़ा थोड़ा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. बता दें कि अंडरआई के नीचे इस मिश्रण को ना लगाएं. क्योंकि वहां की त्वचा काफी नाजुक होती है.
लगाने की प्रक्रिया
6 / 7इस उबटन को आप हर दिन लगाएं. अगर आपकी स्किन का रंग साफ है, तो हल्दी की मात्रा थोड़ी कम रखें. लेकिन आपका अगर इंडियन स्किन टोन है, तो हल्दी आपके चेहरे पर नेचुरल गोल्डन ग्लो लाएगा.
प्रियंका भी करती हैं इस्तेमाल
7 / 7अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए मधु चोपड़ा बताती हैं, कि वो और उनकी बेटी महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की बजाए, इसी घरेलू उबटन का इस्तेमाल करती हैं. हालांकि, यह नुस्खा ड्राई स्किन वालों के लिए है.