---विज्ञापन---

ठंडे बस्ते में गई अक्षय कुमार की ये बड़ी फिल्म, फैंस अब नहीं देख सकेंगे ‘खिलाड़ी कुमार’ का एक्शन अवतार!

Akshay Kumar Action Movie Shelved: अक्षय कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. अक्षय कुमार की अपकमिंग एक्शन फिल्म पर ताला लग गया है. अब ये फिल्म रिलीज नहीं होगी. अक्षय कुमार ने इस बात का ऐलान खुद किया है.

---विज्ञापन---

Akshay Kumar Action Movie Shelved: ‘भूत बंगला’ फेम एक्टर अक्षय कुमार की बड़ी एक्शन फिल्म पर एक नया अपडेट सामने आया है. अक्षय कुमार की ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है. फैंस अब इस फिल्म को नहीं देख सकेंगे. अक्षय कुमार ने इस बात की जानकारी अपने फैंस को खुद दी है. दरअसल ‘भूत बंगला’ की रिलीज से पहले ‘खिलाड़ी कुमार’ अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आए, इस दौरान एक्टर ने फैंस से बातचीत के बीच इस बात का खुलासा किया. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर अक्षय कुमार ने किस फिल्म पर अपडेट शेयर किया है?

5 साल पहले हुई थी फिल्म की घोषणा

अक्षय कुमार ने साल 2021 में अपनी एक एक्शन फिल्म की घोषणा की थी, इसका नाम ‘गोरखा’ था. वहीं इस फिल्म को आनंद एल राय प्रोड्यूस करने वाले थे, लेकिन अब ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है. अक्षय कुमार ने खुद रिवील किया है कि अब इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं हो रहा है. दरअसल अक्षय कुमार ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए लाइव चैट सेशन रखा. इस दौरान एक फैन ने अक्षय कुमार की ‘गोरखा’ मूवी पर अपडेट मांग लिया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन उड़ाएगी गर्दा! एडवांस बुकिंग में छाप डाले करोड़ों

ठंडे बस्ते में गई फिल्म

‘भूत बंगला’ फेम एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी ‘गोरखा’ मूवी पर अपडेट देते हुए कहा कि नहीं ‘गोरखा’ फिल्म अब नहीं बन रही है. इतना सुनते ही फैंस का दिल भी टूट गया. इस फिल्म का इंतजार फैंस पिछले 5 साल से कर रहे थे. बता दें 2023 में आनंद एल राय ने भी इस फिल्म पर बात की थी. उस दौरान खबरें थीं कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है. इस पर बयान देते हुए आनंद एल राय ने कहा था कि नहीं अक्षय कुमार ने इस फिल्म को नहीं छोड़ा है बल्कि फिलहाल के लिए ये फिल्म होल्ड पर है. वहीं अब अक्षय कुमार ने खुद ही क्लीयर कर दिया है कि अब ये फिल्म नहीं बन रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dacoit Box Office Collection Day 7: थिएटर में नहीं चला ‘डकैत’ का जादू, 7वें दिन हुआ बूरा हाल लाखों में सिमटी कमाई

‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में बिजी अक्षय कुमार

वहीं फिलहाल अक्षय कुमार अपनी लेटेस्ट फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म का बीती रात पेड प्रीव्यू शो रिलीज किया गया और फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. हालांकि ये फिल्म आज 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. बता दें फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और तब्बू लीड रोल में हैं.

First published on: Apr 17, 2026 07:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola