42 साल का वो एक्टर, जो 440 बार निभा चुका है भगवान शिव का किरदार, एक बार में इतनी बार कर सकते हैं तांडव

Tarun Khanna: टीवी से लेकर फिल्मों तक कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने पर्दे पर भगवान शंकर का किरदार निभाया और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है, लेकिन एक स्टार ऐसा भी है, जिनका कहना है कि उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 440 से ज्यादा बार भगवान शिव का किरदार पर्दे और थिएटर पर निभाया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?

tarun Khanna
1 / 8
tarun Khanna. image credit- social media

विज्ञापन

तरुण खन्ना

तरुण खन्ना2 / 8

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर टीवी एक्टर तरुण खन्ना हैं. जी हां, तरुण खन्ना कई बार पर्दे पर भगवान शिव के किरदार में नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन

तरुण खन्ना ने खुद किया रिवील

तरुण खन्ना ने खुद किया रिवील3 / 8

तरुण खन्ना ने खुद बताया है कि उन्होंने 400 से ज्यादा बार महादेव का रोल अदा किया है. इतना ही नहीं बल्कि इस एक्सपीरियंस से उनकी लाइफ में भी एक अलग ही बदलाव आया है.

महादेव का किरदार

महादेव का किरदार4 / 8

तरुण खन्ना की बात करें तो वो ‘कर्म फल दाता शनि’, ‘राधा कृष्ण’, ‘जय कन्हैया लाल की’, ‘देवी आदि पराशक्ति’, ‘संतोषी मां’ और ‘परम अवतार श्री कृष्ण’ जैसे पौराणिक शो में महादेव का किरदार निभा चुके हैं.

विज्ञापन

तेलुगु फिल्म

तेलुगु फिल्म5 / 8

इसके अलावा तरुण खन्ना ने तेलुगु फिल्म ‘अखंडा 2’ और हाल ही में थिएटर नाटक ‘हमारे राम’ में भी महादेव का रोल अदा किया है.

440 से ज्यादा बार महादेव का किरदार

440 से ज्यादा बार महादेव का किरदार6 / 8

तरुण खन्ना ने खुद बताया है कि उन्होंने स्टेज पर 440 से ज्यादा बार महादेव का किरदार निभाया है. उनका कहना है कि इस किरदार ने उन्हें एक इंसान के तौर पर बदल दिया है.

विज्ञापन

तरुण खन्ना

तरुण खन्ना7 / 8

तरुण खन्ना का कहना है कि मेरे सब्र का लेवल बहुत बढ़ चुका है और विनम्रता कहीं दब गई थी, जो अब वापस आ गई है. हर मौके पर ये एक्सपीरियंस अलग और शानदार होता जा रहा है. मैं शुक्रगुजार हूं कि एक एक्टर के तौर पर मैं इतने सारे लोगों के दिलों को छू रहा हूं.

5-6 बार से ज्यादा बार तांडव

5-6 बार से ज्यादा बार तांडव8 / 8

इसके अलावा उनका कहना है कि शो शुरू होने के बाद तैयारी के लिए टाइम नहीं बचता था. तरुण ने बताया कि वो स्टेज पर जाने वाले पहले इंसान होते थे और एक बार में पूरा शिव तांडव करते थे. हालांकि, अगर दो शो होते थे, तो दिन में जो बार तांडव और कभी-कभी ये 5-6 बार से भी ज्यादा हो जाता था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन