Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन मचाया धमाल, कर डाला इतने करोड़ का कलेक्शन

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ आज यानी 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया है.

bhooth bangla

Bhooth Bangla ने पहले दिन कितने का किया कलेक्शन

अक्षय कुमार की मच-अवेटेड हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ आज 17 अप्रैल को थिएटर में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. बता दें कि खिलाड़ी कुमार 5 साल बाद हॉरर-कॉमेडी जॉनर फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की है. दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन करीब 20 साल बाद इस जॉनर वाली फिल्म के साथ लौटे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘भूत बंगला’ कब हुई रिलीज?

आपको बता दें कि साल 2007 में प्रियदर्शन ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘भूल भुलैया’ को बनाया था. प्रियदर्शन की यह दूसरी हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आई है. दरअसल, फिल्म ‘भूत बंगला’ को दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है. अक्षय कुमार की इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार के अलावा दिवंगत एक्टर असरानी, परेश रावल, जिस्सू सेनगुप्ता, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू और मिथिला पालकर अहम किरदार में नजर आए हैं. इसी बीच हर कोई यह जानना चाहता है कि  फिल्म ‘भूत बंगला’ पहले दिन कितने का कारोबार किया है.

विज्ञापन

‘भूत बंगला’ ने पहले दिन कितने का कलेक्शन किया

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज करने से पहले ने मेकर्स ने इसका पेड़ प्रीव्यू रखा था, जिसमें मूवी ने 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी के कुल 12,382 शो लगाए गए थे. हालांकि, फिल्म ने दुनियाभर में 23.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म वीकेंड पर कैसा कलेक्शन करती है. फिल्म की कहानी की बात करें, तो इस मूवी की कहानी‘अर्जुन’ (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जिसे विरासत में मंगलपुर का एक बड़ा सा महल मिलता है. दरअसल, महल के रहस्यमयी अतीत और वहां मौजूद काली शक्तियों के इर्द-गिर्द हुई नजर आती है, जो लोगों को डराने के साथ-साथ हंसाने में भी सफलता हासिल कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ