बॉक्सर नीरज गोयत का पुलकित सम्राट-दिव्येंदु शर्मा संग हुआ झगड़ा, मारपीट का वीडियो वायरल; जानें पूरा मामला

Neeraj Goyat Pulkit Samrat Divyendu Sharma Controversy: बॉक्सर नीरज गोयत और पुलकित सम्राट-दिव्येंदु शर्मा के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नीरज गुस्से में दोनों बॉलीवुड सितारों के साथ मारपीट कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

neeraj goyat divyendu sharma

Neeraj Goyat Pulkit Samrat Divyendu Sharma Controversy: सोशल मीडिया एक वीडियो खूब वायरल जिसमें बॉक्सर नीरज गोयत, एक्टर पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा से भिड़ते नजर आ रहे हैं. जब से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है तभी से चारों तरफ इसी वीडियो के चर्चे हो रहे हैं. कुछ लोग जहां इस लड़ाई को फेक बता रहे हैं तो कुछ को ये लड़ाई एकदम रियल लग रही है. इस वीडियो में नीरज गोयत बॉलीवुड एक्टर्स के साथ मारपीट भी करते नजर आ रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन

मारपीट का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नीरज गोयत गुस्से में पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा के पास आते हैं और मारपीट करते हैं. वहीं इस वायरल वीडियो को नीरज गोयत ने ही रिकॉर्ड कराया है. वीडियो में दिख रहा है कि नीरज दिव्येंदु शर्मा के पास जाते हैं और हाथापाई करनी शुरू कर देते हैं. वहीं इसी बीच पुलकित सम्राट भी बीच में कूद पड़ते हैं और नीरज के साथ झगड़ा करने लगते हैं.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

वहीं बता दें वायरल वीडियो की ये लड़ाई पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा की अपकमिंग सीरीज ‘ग्लोरी’ के प्रमोशन से जुड़ी है. दरअसल इस सीरीज में पुलकित और दिव्येंदु बॉक्सर का किरदार निभा रहे हैं. वहीं नेटफ्लिक्स ने भी पुलकित सम्राट, दिव्येंदु शर्मा और बॉक्सर नीरज गोयत की लड़ाई की घोषणा की थी. सीरीज के प्रमोशन के लिए ही वायरल वीडियो में तीनों के बीच जमकर लड़ाई होती भी दिखाई दी.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी सीरीज?

दिव्येंदु शर्मा और पुलकित सम्राट की ‘ग्लोरी’ सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इस सीरीज में सुविंदर विक्की भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं इस सीरीज की कहानी एक बॉक्सिंग कोच के बेटों के ओलंपिक सपनों को पूरा करने के इर्द-गिर्द घूमती है. सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पुलकित सम्राट, दिव्येंदु शर्मा और सुविंदर विक्की के साथ-साथ आशुतोष राणा, सयानी गुप्ता, जन्नत जुबैर रहमानी, सिकंदर खेर, कश्मीरा परदेशी, विशाल वशिष्ठ, कुणाल ठाकुर और यशपाल शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ