IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान, बताई मैच गंवाने की असली वजह

Shreyas Iyer: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन किया और 24 रनों से बाजी मार ली. हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा? आइए जानते हैं.

श्रेयस अय्यर/ Image Source: ANI

श्रेयस अय्यर/ Image Source: ANI

Shreyas Iyer: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे टी-20 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा. वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी की और बाद में बेहतरीन गेंदबाजी से मैच का पासा पलट दिया. वेस्टइंडीज की ओर से कप्तान शाई होप ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शतकीय पारी खेली. इसके अलावा भारत की ओर से संजू सैमसन ने अर्धशतक जमाया. 5 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज 2-2 से बराबर हो गई. हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान

हार के बाद श्रेयस अय्यर ने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा “मुझे लगता है कि हमने अपनी लाइन लेंथ को ठीक से नहीं समझा और देखिए, 250 रनों का पीछा करते समय आपको एक निश्चित पैटर्न में खेलना होता है. इसलिए मुझे लक्ष्य का पीछा करने का हमारा तरीका पसंद आया, लेकिन दुर्भाग्य से हम गेंदबाजी में अपनी योजनाओं को ठीक से लागू नहीं कर पाए और यहीं पर हम थोड़ा पीछे रह गए. बस उन्होंने अपनी योजना को अच्छे से लागू किया और पिच थोड़ी ऑफ थी.”

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 247/3 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान शाई होप ने बनाए. उन्होंने 50 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों में 49 रन बनाए थे. वहीं, शिमरोन हेटमायर के बल्ले से 12 गेंदों में 33 रन निकले थे.

लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी भारतीय टीम 19.3 ओवर में ही 223 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 23 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 29 रन बनाए थे. वहीं, तिलक वर्मा ने भी 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली, जबकि नितीश कुमार रेड्डी ने भी 20 गेंदों में 41 रन बनाए थे. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका और वेस्टइंडीज ने 24 रनों से मुकाबला जीत लिया. 5 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज अब 2-2 से बराबर हो गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ