---विज्ञापन---

Dacoit Box Office Collection Day 7: थिएटर में नहीं चला ‘डकैत’ का जादू, 7वें दिन हुआ बूरा हाल लाखों में सिमटी कमाई

आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा बिखेर रही है. यह फिल्म 10 अप्रैल को थिएटर में रिलीज की गई थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. यही कारण है कि लोग फिल्म 'डकैत' की कमाई जानना चाहते हैं कि मूवी ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

साउथ इंडियन सुपरस्टार आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की पैन-इंडिया फिल्म ‘डकैत’ इन दिनों सिनेमाघरों में जलवा बिखेर रही है. लेकिन फिर भी यह फिल्म कमाई के मामले में कुछ कमाल नहीं कर पाई है. हालांकि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ अभी भी थिएटर में जमकर कमाई कर रही है. लेकिन आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मूवी की रफ्तार काफी धीमी हो गई है. इस मूवी ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और फिल्म डकैत के कुल 3800 शो लगाए गए थे.

यह भी पढ़ें: साउथ एक्ट्रेस Trisha Krishnan के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

---विज्ञापन---

‘डकैत’ ने 7वें दिन कितने का कलेक्शन किया है?

हालांकि, अब इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है. आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की मूवी ‘डकैत’ का 7वें दिन बूरा हाल हुआ है. इस मूवी ने आज यानी 16 अप्रैल 2026 को फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. बता दें कि मूवी ने हिंदी में 30 लाख रुपये छापे हैं, तो वही तेलुगू इस फिल्म ने 78 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. दरअसल मूवी ने अपने पहले हफ्ते में कुल 28.13 करोड़ रुपये कमाए है.

यह भी पढ़ें: Netflix पर पाकिस्तान में छाईं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर ने बनाया दबदबा

---विज्ञापन---

कितने घंटे की है ‘डकैत’ फिल्म

आपको बता दें कि आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ को बनाने में करीब 65 से 70 करोड़ रुपये तक खर्च किए गए थे. फिल्म की कहानी की बात करें, तो ‘डकैत’ में हरि (आदिवी शेष) के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती हैं, जो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सरस्वती (मृणाल ठाकुर) के चक्कर में जेल में डाल दिया जाता है. फिल्म डकैत में आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा प्रकाश राज, अनुराग कश्यप, अतुल कुलकर्णी और जरीना वहाब जैसे कलाकार ने अहम किरदार निभाया है.  आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे थिएटर में देख सकते हैं. यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जो दर्शकों को पूरे टाइम बांधने में कामयाब हुई है. आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की यह मूवी 142 मिनट यानी 2 घंटे 22 मिनट है.

First published on: Apr 16, 2026 11:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola