'मुझे कोई पछतावा…', Hansika Motwani ने तलाक के एक महीने बाद तोड़ी चुप्पी, बयां किया दिल का हाल

Hansika Motwani Divorce New Statement: बॉलीवुड और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. इसके पीछे का कारण उनका तलाक है, क्योंकि हाल ही में उन्होंने तलाक से एक महीने बाद अपने दिल का हाल बयां किया है.

Hansika Motwani

Hansika Motwani

Hansika Motwani Breakup Statement: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. वे बचपन से ही एक्टिंग और फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. हाल फिलहाल में वे अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आईं थी. क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपने पति सोहेल खटूरिया से तलाक लिया था. अब फिर से अपनी टूटी शादी को लेकर सुर्खियों में वापिस आ गई हैं. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

हंसिका मोटवानी की तलाकशुदा जिंदगी

तलाक के बाद हंसिका ने लंबे समय तक चुप्पी साध रखी थी. फैंस और मीडिया उनकी तरफ देख रहे थे कि वो क्या कहेंगी. एक महीने बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने एक सिंपल लेकिन मजबूत पोस्ट किया कि “Chardi Kala always”. इसका मतलब है हमेशा ऊंची सोच और अच्छी हालत में रहना. इस पोस्ट से पता चला कि हंसिका अब आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं.

दिल का हाल बयां किया

हंसिका ने अपने दिल की बात साफ शब्दों में कही. उन्होंने लिखा कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है. जो हुआ, वो हुआ. उन्होंने कहा कि गलत ट्रेन में चढ़ जाएं तो उतर जाना बेहतर है. शादी के बाद दोनों की जिंदगी की दिनचर्या में बहुत अंतर था. उन्होंने सिर्फ शांति और आगे बढ़ने की बात कही.

विज्ञापन

हंसिका मोटवानी का तलाक

बॉलीवुड और साउथ की मशहूर अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने हाल ही में अपने पति सोहेल खटूरिया से तलाक ले लिया है. शादी को सिर्फ चार साल हुए थे. लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया. दिसंबर 2022 में हुई शादी के बाद जुलाई 2024 से दोनों अलग रह रहे थे. मार्च 2026 में मुंबई की बंद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों को आपसी सहमति से तलाक दे दिया. हंसिका ने एलिमनी या कोई मेंटेनेंस का क्लेम नहीं किया. उन्होंने शादी को शांतिपूर्वक और इज्जत से खत्म करने का फैसला लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ