हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: 'जन नायकन' देखकर क्यों रोईं अभिनेत्री आनंदी?

Entertainment News: मनोरंजन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन

Live Updates

22:51 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: शबाना आजमी ने छोड़ा CJP का प्रोटेस्ट!

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन में नजर आई है. हालांकि अब एक ऐसी खबर आई है, जिस के बाद उनके फैंस काफी चिंता कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

21:21 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: KBC 18 कब से होगा शुरू?

अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो KBC 18 की शूटिंग का आगाज 1 अगस्त से होने वाला है. बिग बी का यह शो एक नए थेम के साथ सोनी टीवी पर दस्तक देने वाला है. चलिए जानते हैं कि शो में क्या कुछ बदला है. पढ़िए पूरी खबर...

20:37 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: इन 5 सुपरस्टार्स ने करियर के पीक पर लिया था संन्यास

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नेता सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस मूवी के साथ ही विजय ने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई स्टार है, जिन्होंने अपने करियर के पीक पर अपने एक्टिंग करियर को अलविदा कहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:59 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी Jana Nayagan?

तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म कब और कहां रिलीज हो सकती है? पढ़ें पूरी खबर...

19:09 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Jana Nayagan को दूसरे दिन लगा तगड़ा झटका, फिर भी कमा डाले इतने करोड़

तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' के दूसरे दिन की कमाई में गिरावट आई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है? पढ़ें पूरी खबर...

18:44 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: छात्रों के समर्थन में उतरे सलमान खान के भतीजे अरहान?

बॉलीवुड सुपरस्टार अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान ने भी छात्रों के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है. पढ़िए पूरी खबर...

18:13 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं सान्वी तलवार? जिनका सेट पर करण कुंद्रा से हुआ था झगड़ा

टीवी सीरियल 'ये कहां आ गए हम' फेम सान्वी तलवार चर्चा में आ गई हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं सान्वी तलवार? और अब वो क्यों चर्चा में हैं? पढ़ें पूरी खबर...

17:24 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'जन नायकन' देखकर क्यों रोईं अभिनेत्री आनंदी?

तमिल टीवी एक्ट्रेस आनंदी अजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो रोती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल, उन्हें पता चला कि थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' से उनके सीन हटा दिए गए हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आनंदी रोते हुए बता रही हैं कि उन्होंने एक ऐसा मौका गंवा दिया, जिसे वो अपने करियर के लिए अहम मानती थीं.

17:20 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: रिया अहीर का छलका दर्द, सरकार से की अपील

मुंबई के शिवाजी पार्क छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने रिया अहीर नाम की एक लड़की खड़ी हो गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. अब रिया ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

16:05 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: भोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर भोजपुरी एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला और किसने खेसारी पर ये आरोप लगाए हैं. पढ़ें पूरी खबर...

15:17 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: सुनंदा शर्मा ने छात्रों को किया सपोर्ट

सुनंदा शर्मा ने छात्रों को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है. सिंगर का पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है, जिस पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

15:06 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Khesari Lal Yadav पर क्यों भड़कीं Malaika Arora?

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. मलाइका का खेसारी लाल यादव पर गुस्सा फूटा है. आइए जानते हैं कि क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर...

14:07 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 10 करोड़ रुपये में बनी वो फिल्म, जिसने 2400 करोड़ की ‘द ओडिसी’ को दी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी फिल्म अपना जलवा दिखा रही है, जिसने अपने बजट से ज्यादा कलेक्शन सिर्फ दो हफ्तों में कर लिया है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

12:58 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: क्यों पोस्टपोन हुआ रणबीर सिंह की Ramayana का ट्रेलर?

रणबीर सिंह की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आज रिलीज होना था, लेकिन फिल्म के ट्रेलर रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? पढ़ें पूरी खबर...

12:23 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Salman Khan ने छात्रों को किया सपोर्ट, फिर क्यों हुए ट्रोल?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने छात्रों के समर्थन में एक पोस्ट शेयर किया था, लेकिन अब भाईजान को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला? पढ़ें पूरी खबर...

11:59 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर छाए ये 5 शोज

नेटफ्लिक्स पर नए-नए शोज ट्रेंड कर रहे हैं. इनमें लॉक अप 2, द ईस्ट पैलेस, इलाइट फोर्स, इंडियाज गॉट लेटेंट 2 और स्पूकी इन लव जैसे शोज शामिल हैं. सोशल मीडिया पर भी ये शोज काफी वायरल हो रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:20 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाया 'लॉक अप 2'

'लॉक अप 2' नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. इस शो ने नेटफ्लिक्स पर समय रैना के कॉमेडी रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को भी पीछे छोड़ दिया है.

10:39 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 में इस हफ्ते इन 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' ट्रेंडिंग बना हुआ है. इस शो के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं शो के इस हफ्ते के नॉमिनेशन भी सामने आ गए हैं. वरुण यादव से लेकर शिल्पा शिंदे तक नॉमिनेटेड हैं. पढ़िए पूरी खबर

09:51 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 में पति गौरव खन्ना से मिलकर खफा हुईं आकांक्षा चमोला

लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने गौरव को लेकर कहा है कि जब गौरव आए थे तो वो उनसे मिलकर खुश नहीं थीं. एक्ट्रेस ने कहा, 'गौरव मेरा कोई नहीं है. मुझे उम्मीद थी कि मेरा कोई अपना मिलने आएगा. इससे अच्छा तो मेरे मम्मी-पापा आ जाते तो मुझे अपनापन लगता'. पढ़िए पूरी खबर

09:12 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'अलायंस' में सोहेल खान ने पहली बार यूज किया कीबोर्ड

प्राइम वीडियो के 'अलायंस' में सोहेल खान ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं. हाल ही में सोहेल खान को शो में कीबोर्ड यूज करने के लिए दिया गया और उन्होंने खुद रिवील किया कि मैंने आज तक कभी कीबोर्ड यूज ही नहीं किया है.

08:44 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आज यानी 24 जुलाई को रिलीज होने जा रहा था. वहीं अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. नमित मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. पढ़िए पूरी खबर

08:09 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान के बाद छात्रों के हक में सितारों ने किया पोस्ट

दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को बॉलीवुड सितारों का भी सपोर्ट मिल चुका है. सलमान खान के बाद अब कई बड़े-बड़े सितारों ने चुप्पी तोड़ते हुए छात्रों के हक में पोस्ट किया है. करीना कपूर से लेकर वरुण धवन तक ने छात्रों के पक्ष में पोस्ट किया है. पढ़िए पूरी खबर

07:29 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'जन नायकन' ने पहले दिन 41 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 41.6% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शोज 13,067 रहे. 'जन नायकन' का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 48.27 करोड़ है. पहले ही दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 78.27 करोड़ हो गया है.

07:06 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'धमाल 4' का अब तक का कलेक्शन

अजय देवगन की 'धमाल 4' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.0% रही. वहीं फिल्म के शोज 11,846 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 40.65 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 162.54 करोड़ है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 185.39 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

06:52 (IST) 24 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'रामायण' में साई पल्लवी की कास्टिंग पर TV की 'सीता' ने किया रिएक्ट

नितेश तिवारी की 'रामायण' में साई पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं. वहीं अब एक्ट्रेस की कास्टिंग पर टीवी की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने रिएक्ट किया है. दीपिका ने साई पल्लवी के किरदार पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'मैंने उनका काम देखा है. वो एक कमाल की एक्ट्रेस हैं. लेकिन मुझे नहीं पता कि वो सीता के किरदार में कैसी दिखेंगी. उन्हें देखने के बाद ही पता चलेगा. फिलहाल, मुझे कोई अंदाजा नहीं है.' दीपिका का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

23:46 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: NEET प्रोटेस्ट पर वरुण-ट्विंकल ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया पोस्ट

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से NEET पेपर लीक को लेकर जोरदार प्रोटेस्ट चल रहा है. लेकिन इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना और वरुण धवन ने भी अपना रिएक्शन दिया है. दोनों कलाकारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस अपनी बात रखी है. पढ़िए पूरी खबर...

23:06 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' की टली रिलीज डेट!

सुपरस्टार राजकुमार राव की मच अवेटेड फिल्म 'प्रहार' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मूवी को दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, अब इस मूवी की रिलीज डेट को बदल दिया गया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

21:57 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'घर जाओ...', छात्रों से सलमान खान की अपील

बॉलीवुड सलमान खान ने एक्स (पहले ट्विटर) पर छात्रों को लेकर एक पोस्ट किया है, जो जमकर वायरल हो रहे है. चलिए जानते हैं कि भाईजन ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है... पढ़िए पूरी खबर...

20:59 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: ‘हर स्टूडेंट को…’, Rakul Singh ने किया छात्रों का समर्थन

पॉपुलर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी अब छात्रों को सपोर्ट किया है. इसको लेकर रकुल ने एक पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि रकुल ने क्या लिखा है? पढ़ें पूरी खबर...

20:23 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Jana Nayagan ने पहले दिन ही किया धमाका, जानें कलेक्शन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' का ओपनिंग डे कलेक्शन आ गया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है? पढ़ें पूरी खबर...

20:19 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 24 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होंगी ये फिल्में

आप भी इन दिनों थिएटर में फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको 3 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो 24 जुलाई यानी शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इन मूवीज के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:16 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: फास्ट ट्रैक कोर्ट्स गठन पर कंगना रनौत ने क्या कहा?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लंबे समय से नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि, आज प्रधानमंत्री मोदी ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की बात की है. वहीं अब सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी ऐलान की जमकर तारीफ की है. पढ़िए पूरी खबर...

19:09 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं 27 साल की रिया अहीर? जो मुंबई पुलिस की वैन के आगे ‘दीवार’ बनकर हुईं खड़ी

देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रोटेस्ट चल रहे हैं. ऐसे में अब रिया अहीर नाम की एक लड़की चर्चा में आ गई है. आइए जानते हैं कि कौन हैं रिया अहीर? पढ़ें पूरी खबर...

18:10 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: ‘आज सड़कों पर उतरे…’, छात्रों के सपोर्ट में बोलीं Bipasha Basu

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नीट परीक्षा लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सपोर्ट किया है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस का क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

17:57 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: छात्रों को मिला करीना कपूर का सपोर्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी छात्रों को सपोर्ट किया है. अपने पोस्ट में करीना ने लिखा कि मैंने इस बारे में कुछ दिनों तक सोचा है, लेकिन अब मैं और चुप नहीं रह सकती. बहुत से युवा अपनी बात कहने के लिए आवाज़ उठा रहे हैं और उनकी आवाज़ को नजरअंदाज़ करना नामुमकिन है और ऐसा किया भी नहीं जाना चाहिए. हम सब जानते हैं कि एक बच्चे के लिए शिक्षा का क्या मतलब है और यह उन्हें आत्मविश्वास देती है, यह उन्हें उम्मीद देती है, यह परिवारों को भरोसा दिलाती है कि आने वाला कल आज से बेहतर हो सकता है. करीना ने अपने पोस्ट में आगे क्या लिखा, इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं.

17:22 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Jana Nayagan के लिए विजय ने वसूली मोटी फीस

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की स्टारकास्ट की फीस की रिवील हो गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए किसे कितनी फीस मिली है? पढ़ें पूरी खबर...

17:16 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Huma Qureshi ने छात्रों के सपोर्ट में किया पोस्ट

हुमा कुरैशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कई फोटोज शेयर की हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि देश के युवा, सलाम, जय हिंद.

17:06 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Sara Ali Khan ने छात्रों को किया सपोर्ट, शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों को सपोर्ट किया है. सारा ने लिखा कि हमारे छात्र ही हमारा भविष्य हैं और उनका भविष्य हमारे देश के दिल से गहराई से जुड़ा है. उनका संकल्प एक शांत, कभी ना बुझने वाली लौ की तरह जलता है, जो मेरी आंखों में आंसू ले आता है. यह हमें याद दिलाता है कि सच्ची देशभक्ति उन बहादुर लोगों के दिलों में धड़कती है जो अपनी मान्यताओं के लिए खड़े होने की हिम्मत रखते हैं. बेहतर और सुरक्षित भविष्य पाने का उनका साहस और दृढ़ संकल्प प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाला है. यह हमारी सामूहिक चेतना को जगाने वाला एक सशक्त अनुभव है. हमें खुले दिल से उनकी बात सुननी चाहिए, उनकी गहरी परवाह करनी चाहिए और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए. उनके सपने हमारे सपनों से जुड़े हैं. हमारे सपने उनके सपनों में बसते हैं. एक आशावादी देशभक्त के तौर पर, मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी सरकार न्याय करेगी. जय हिंद.

16:19 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: CJP के विरोध प्रदर्शन पर बोले Piyush Mishra, एक्टर ने छात्रों को किया सपोर्ट

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही है. इस बीच अब पीयूश मिश्रा ने भी छात्रों को सपोर्ट किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

15:28 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: ‘मोदी है तो मुमकिन है’ गाने को लेकर ट्रोल हुए Rajkummar Rao, तो एक्टर ने दिया जवाब

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव को ट्रोल किया जा रहा है, जिस पर एक्टर ने अपनी सफाई पेश की है. आइए जानते हैं कि आखिर राजकुमार का इस ट्रोलिंग पर क्या कहना है? पढ़ें पूरी खबर...

14:14 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: अब कैसी है Nandamuri Balakrishna की सेहत?

साउथ के अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण को हाल ही में चोट लग गई थी. अब अस्पताल ने एक्टर का हेल्थ अपडेट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि अब एक्टर की सेहत कैसी है? पढ़ें पूरी खबर...

13:05 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: ‘मेरा दिल तोड़…’, Alia Bhatt ने भी किया छात्रों का समर्थन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही है. इस बीच अब आलिया भट्ट ने भी छात्रों का समर्थन किया है. पढ़ें पूरी खबर...

12:00 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'सरकार' से 'राजनीति' तक, OTT पर देखें ये 5 पॉलिटिकल फिल्में

अगर आप पॉलिटिक्स से जुड़ी फिल्में देखने के शौकीन हैं तो बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों को अपनी लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें आपको राजनीति से जुड़ी कहानियां देखने को मिलेंगे. लिस्ट में राजनीति से लेकर सरकार तक की फिल्में शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

11:32 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'श्रीकांत' के मेकर्स ने कार्तिक आर्यन के नेशनल अवॉर्ड मिलने पर किया रिएक्ट

कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. वहीं इस पर 'श्रीकांत' के मेकर्स ने रिएक्ट करते हुए कहा है कि मुझे नहीं लगता कि राज कुमार जैसे प्रतिभाशाली अभिनेता को नजरअंदाज किया जा सकता है.

10:45 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: थलपति विजय की 'जन नायकन' देख क्या बोली ऑडियंस?

थलपति विजय इस फिल्म में फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. लंबे समय बाद फैंस ने एक्टर को सिनेमाघरों में देखा है. वहीं थलपति विजय की ये फिल्म उनके करियर की आखिरी फिल्म है. एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा, 'ये एक भरपूर और मनोरंजक फिल्म है. थलपति विजय और ममिता बैजू का इमोशनल एंगल फिल्म की जान है.' पढ़िए पूरी खबर

10:29 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: सिनेमाघरों में रिलीज हुई थलपति विजय की 'जन नायकन'

थलपति विजय की 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म की रिलीज का फैंस का काफी लंबे समय से इंतजार था. अब फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है.

09:45 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: सलमान खान कैसे होते थे एग्जाम में पास? पापा सलीम खान ने खोला राज!

सलमान खान से जुड़ा जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो कपिल शर्मा के शो का है. साल 2019 में कपिल शर्मा के शो में सलमान खान, सलीम खान, अरबाज खान और सोहेल खान साथ नजर आए थे. इस दौरान सलीम खान अपने बच्चों से जुड़े कुछ राज खोलते दिखाई दिए थे. पढ़िए पूरी खबर

09:10 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'टॉक्सिक' के सेट से तारा सुतारिया ने शेयर की फोटोज

तारा सुतारिया ने 'टॉक्सिक' के सेट से यश संग फोटोज को शेयर किया है. सोशल मीडिया पर तारा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. इन फोटोज में यश और तारा की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

08:52 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: Lock Upp 2 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने मचाया कलेश, श्रेया पर निकाली भड़ास!

'लॉक अप 2' के लेटेस्ट एपिसोड में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आईं. शो में अपूर्वा के आने से कंटेस्टेंट्स के बीच का समीकरण बदल गया है. अपूर्वा श्रेया कालरा पर भड़कती भी दिखाई दीं. पढ़िए पूरी खबर

08:27 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: थलपति विजय की 'जन नायकन' ने एडवांस बुकिंग में कमाए करोड़ों

'जन नायकन' ने एडवांस बुकिंग में ब्लॉक सीट्स के साथ 28.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं पूरे भारत में फिल्म ने 22.26 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म के अब तक 1005756 टिकट्स बिक चुके हैं. पढ़िए पूरी खबर

07:55 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'धमाल 4' ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ की कमाई की. भारत में 13 दिनों में 134.50 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 160.02 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 182.62 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है.

07:29 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: सूर्या का बर्थडे

साउथ सुपरस्टार सूर्या आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत तब की थी जब वो 22 साल के थे. साल 1997 में आई फिल्म 'नेरुक्कू नेर' से सूर्या ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. इसके बाद 'नंदहा' फिल्म से एक्टर को इंडस्ट्री में पहचान मिली. आज सूर्या साउथ सिनेमा का एक बड़ा और जाना-माना नाम हैं. हाल ही में आई सूर्या की 'करुप्पु' का हर कोई दीवाना हो गया है.

06:50 (IST) 23 Jul 2026

Entertainment News LIVE: CJP के प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड स्टार्स की चुप्पी पर नसीरुद्दीन शाह ने उठाए सवाल

'कॉकरोच जनता पार्टी' के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को बॉलीवुड के कई सितारे सपोर्ट कर रहे हैं. नसीरुद्दीन शाह ने छात्रों के इस प्रोटेस्ट को पूरे दिल से सपोर्ट किया और रैली में भी पहुंचे. वहीं अब नसीरुद्दीन शाह ने उन सितारों पर सवाल उठाए हैं जिन्होंने अभी तक इस प्रोटेस्ट पर चुप्पी साधी हुई है. एक्टर ने बयान जारी करते हुए कहा, 'वे ऐसा तभी करेंगे जब उनकी अंतरात्मा उन्हें ऐसा करने को कहेगी. एक कहावत है: जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है वो भौंकता नहीं है. जैसे ही हड्डी उसके मुंह से गिरती है या उसके दांत टूट जाते हैं, तब वो भौंकने लगता है.'

Entertainment News: तमिल टीवी एक्ट्रेस आनंदी अजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो रोती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल, उन्हें पता चला कि थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ से उनके सीन हटा दिए गए हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में आनंदी रोते हुए बता रही हैं कि उन्होंने एक ऐसा मौका गंवा दिया, जिसे वो अपने करियर के लिए अहम मानती थीं.

‘धमाल 4’ का अब तक का कलेक्शन

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 11.0% रही. वहीं फिल्म के शोज 11,846 रहे. भारत में फिल्म ने अब तक 40.65 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 162.54 करोड़ है. वहीं फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 185.39 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Jana Nayagan Box Office Collection: थलपति विजय की ‘जन नायकन’ ने ओपनिंग डे पर की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन

विज्ञापन

‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘जन नायकन’ ने पहले दिन 41 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 41.6% रही. वहीं शोज की बात करें तो पहले दिन फिल्म के शोज 13,067 रहे. ‘जन नायकन’ का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 48.27 करोड़ है. पहले ही दिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 78.27 करोड़ हो गया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर सकती है. बता दें थलपति विजय ने इस फिल्म की रिलीज से पहले ही घोषणा कर दी थी कि ये उनके करियर की आखिरी फिल्म है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola