अब कैसी है Nandamuri Balakrishna की सेहत? अस्पताल ने दिया लेटेस्ट अपडेट

Nandamuri Balakrishna Health Update: साउथ के अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण को हाल ही में चोट लग गई थी. अब अस्पताल ने एक्टर का हेल्थ अपडेट शेयर किया है. आइए जानते हैं कि अब एक्टर की सेहत कैसी है?

Nandamuri Balakrishna

Nandamuri Balakrishna. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Nandamuri Balakrishna Health Update: साउथ के अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण को हाल ही में शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी. इस हादसे के बाद एक्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया. इस बीच अब नंदमुरी बालकृष्ण की सेहत पर अपडेट आया है. आइए जानते हैं कि आखिर अब एक्टर की हालत कैसी है?

विज्ञापन

नंदमुरी बालकृष्ण की सेहत पर अपडेट

नंदमुरी बालकृष्ण की सेहत पर अपडेट देते हुए एआईजी अस्पताल ने कहा कि शुरुआती जांच में उनके बाएं घुटने के आसपास के ऊतकों में रक्त और सूजन का एक संग्रह दिखा है, जो मांसपेशियों के फटने का संकेत देता है. उन्होंने कहा कि अभिनेता वर्तमान में आर्थोपेडिक सर्जनों की एक टीम की देखरेख में नैदानिक जांच से गुजर रहे हैं.

विज्ञापन

अस्पताल ने क्या कहा?

इसके आगे उन्होंने बताया कि उनके चिकित्सा इतिहास को देखते हुए संबंधित विभागों के विशेषज्ञों की एक टीम इलाज के लिए उनके सभी स्वास्थ्य और फिटनेस की भी जांच कर रही है. इसके अलावा अस्पताल की तरफ से जारी रिलीज में कहा गया है कि बालकृष्ण की स्थिति स्थिर है और वो कड़ी चिकित्सा निगरानी में हैं.

फिल्म ‘NBK111’ की शूटिंग के दौरान चोट

गौरतलब है कि अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण काकीनाडा में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘NBK111’ के लिए एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे. इस दौरान एक्शन सीन को फिल्माते टाइम एक्टर जख्मी हो गए हैं. फिल्म ‘NBK111’ के लिए काकीनाडा बंदरगाह क्षेत्र में एक लड़ाई के सीन को शूट करते हुए नंदमुरी के पैर में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था.

विज्ञापन

फिल्ममेकर्स ने भी दिया था बयान

एक्टर को चोट लगने के बाद फिल्म के निर्माताओं ने भी सोशल मीडिया पर एक बयान के जरिए अभिनेता को चोट लगने की पुष्टि की थी. उन्होंने अपने बयान में कहा था कि काकीनाडा में NBK111 के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान, नंदमुरी बालकृष्ण गारू की मांसपेशियों में मामूली चोट आ गई. मेडिकल टीम की सलाह के अनुसार वो तेजी से ठीक होने के लिए एक छोटी सर्जरी प्रक्रिया से गुजरेंगे. अब हर कोई एक्टर जे जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ