---विज्ञापन---

कौन हैं सान्वी तलवार, जिनका सेट पर करण कुंद्रा से हुआ था झगड़ा, क्या है मामला?

Who is Saanvie Tallwar: टीवी सीरियल 'ये कहां आ गए हम' फेम सान्वी तलवार चर्चा में आ गई हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं सान्वी तलवार? और अब वो क्यों चर्चा में हैं?

---विज्ञापन---

Who is Saanvie Tallwar: टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया तक कई विवाद सामने आते हैं. इस बीच अब टीवी सीरियल ‘ये कहां आ गए हम’ फेम सान्वी तलवार ने कई साल पहले एक्टर करण कुंद्रा के साथ हुए अपने एक-दूसरे को थप्पड़ मारने वाले बवाल पर बात की है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

सान्वी तलवार ने दिया बयान

दरअसल, सान्वी तलवार ने इस विवाद को याद करते हुए बताया है कि आखिर उनके और करण के बीच क्या हुआ था. टेली मसाला के साथ हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि मैं सेट पर करण से ज्यादा बात नहीं करती थी. मेरी ये बात करण सहित सेट के और लोगों को पसंद नहीं थी. इस वजह से डायरेक्टर्स मुझ पर मेल-जोल बढ़ाने के लिए दबाव बनाते थे, जो मुझे पसंद नहीं था.

---विज्ञापन---

क्या बोलीं सान्वी?

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सेट पर एक सीन चल रहा था, जिसमें करण को किस करना था, लेकिन डायरेक्टर के बोलने के पहले ही करण ने किस कर लिया और उनके ऐसा करने के बाद मुझे बहुत गुस्सा आया. मैंने करण को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वो वहां से चले गए, लेकिन 10-15 मिनट के बाद वापस लौटे और मुझे एक जोरदार थप्पड़ मारा.

करण ने थप्पड़ मारा- सान्वी

सान्वी ने बताया कि करण ने ना सिर्फ थप्पड़ मारा बल्कि उन्होंने मुझे बहुत भला बुरा भी कहा. उन्होंने आगे बताया कि इस हादसे के बाद करण ने सान्वी से कोई माफी नहीं मांगी, लेकिन एकता कपूर ने उनसे मांफी मांगी थी. उन्होंने एक्ट्रेस से माफी मांगने के साथ सीरियल के सेट पर वापस आने की गुजारिश की थी. इसके बाद सान्वी ने उनकी बात मानते हुए सेट पर वापसी कर ली थी.

---विज्ञापन---

कौन हैं सान्वी तलवार?

सान्वी तलवार की बात करें तो सान्वी तलवार एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और लेखिका हैं, जिन्हें ‘ये कहां आ गए हम’, ‘चंद्र नंदिनी’ और ‘अर्जुन’ जैसे धारावाहिकों में उनके कामों के लिए जाना जाता है. सान्वी हाल ही में अपने पुराने सह-कलाकार करण कुंद्रा पर लगाए गए बयानों के कारण चर्चा में आई हैं.

यह भी पढ़ें- भोजपुरी एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव पर लगाए गंभीर आरोप, दर्ज कराई एफआईआर

---विज्ञापन---

First published on: Jul 24, 2026 06:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola