Lock Upp 2 में इस हफ्ते इन 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार, किसी एक का सफर होगा खत्म

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' ट्रेंडिंग बना हुआ है. इस शो के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. वहीं शो के इस हफ्ते के नॉमिनेशन भी सामने आ गए हैं. चलिए जानते हैं इस हफ्ते कौन-कौन नॉमिनेटेड है.

lock upp 2 nominations
1 / 6

Lock Upp 2 Nominations: फराह खान और रितेश देशमुख स्टारर रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी शो के कंटेस्टेंट्स के गेम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क में 5 कंटेस्टेंट्स शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं. चलिए जानते हैं किस-किस कंटेस्टेंट का नाम लिस्ट में शामिल है.  

विज्ञापन

शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे2 / 6

शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आईं शिल्पा शिंदे भी इस हफ्ते नॉमिनेटेड लिस्ट में शामिल हैं. शिल्पा के गेम को हर कोई पसंद कर रहा है. सोशल मीडिया पर भी शिल्पा के फैंस शो में उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं. शिल्पा शिंदे इस हफ्ते शो से आउट होती हैं या नहीं ये तो अपकमिंग शनिवार को ही पता चल सकेगा.

विज्ञापन

पामेला सेरेना

पामेला सेरेना3 / 6

पामेला सेरेना भी इस हफ्ते से शो आउट होने के लिए नॉमिनेटेड हैं. शो में पामेला पहले ही हफ्ते से ऑडियंस को खूब एंटरटेन करती नजर आ रही हैं. वहीं शो में आकांक्षा चमोला और वरुण यादव के साथ उनकी दोस्ती को काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर भी पामेला के गेम को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

वरुण यादव

वरुण यादव4 / 6

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर वरुण यादव भी इस हफ्ते नॉमिनेशन में हैं. वरुण भी इस गेम में अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को खूब हंसाते नजर आ रहे हैं. वहीं हाल ही में वरुण को 'फैन ऑफ द फेवरेट' टाइटल भी दिया गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि जजमेंट डे पर वरुण यादव शो आउट होते हैं या नहीं. सोशल मीडिया पर फैंस वरुण को काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

हर्षद चोपड़ा

हर्षद चोपड़ा5 / 6

टीवी के फेमस एक्टर हर्षद चोपड़ा भी इस हफ्ते शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं. पिछले 2 हफ्तों से हर्षद का गेम शो में कमजोर पड़ गया है. शो के जज फराह खान और रितेश देशमुख भी हर्षद को चीयर अप करते नजर आए. वहीं अब इस हफ्ते हर्षद के नॉमिनेशन से फैंस भी काफी निराश हो गए हैं.

सूफी मोतीवाला

सूफी मोतीवाला6 / 6

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सूफी मोतीवाला भी इस हफ्ते नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हैं. शो में सूफी के गेम को भी फैंस पसंद कर रहे हैं. हालांकि कुछ टाइम से सूफी का गेम शो में दिखाई नहीं दे रहा है. नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में सूफी मोतीवाला का गेम बाकी 4 कंटेस्टेंट्स से काफी कमजोर है. अब देखना दिचलस्प होगा कि सूफी शो से आउट होते हैं या सेफ होते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन