Jana Nayagan को दूसरे दिन लगा तगड़ा झटका, फिर भी कमा डाले इतने करोड़, जानें कलेक्शन

Jana Nayagan Box Office Collection Day 2: तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ के दूसरे दिन की कमाई में गिरावट आई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

Jana Nayagan

Jana Nayagan. image credit- social media

Jana Nayagan Box Office Collection Day 2: तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज को आज दूसरा दिन है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया था, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन

फिल्म ‘जन नायकन’ का कलेक्शन

Sacnilk.com की मानें तो, फिल्म ‘जन नायकन’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी पहले फ्राइडे को खबर लिखे जाने तक सिर्फ 7.26 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो इसकी दूसरे दिन की कमाई से बेहद कम है. हालांकि, अभी ये आंकड़े फिल्म की कमाई के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

टोटल कलेक्शन

इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के सिर्फ दो दिन में ही 49.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 50 करोड़ क्लब में एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार है. हालांकि, फिल्म के गिरते कलेक्शन ने मेकर्स को टेंशन में जरूर डाल दिया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर अच्छी कमाई करेगी.

ओपनिंग डे कलेक्शन

फिल्म ‘जन नायकन’ की पहले दिन यानी ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये कमाए थे, जो इसके शुरुआती कलेक्शन के हिसाब से बेहद शानदार था. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में फिल्म किस तरह से कमाई करती है और इसका बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहेगा?

विज्ञापन

फिल्म की कास्ट

अब इसका पता फिल्म के आने वाले दिनों के कलेक्शन को देखकर ही लगेगा. इसी के साथ फिल्म की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में थलापति विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और नरेन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ