अमिताभ बच्चन के शो KBC 18 का काउंटडाउन हुआ शुरू, जानें इस बार क्या होगा नया?

अमिताभ बच्चन का पॉपुलर शो KBC 18 की शूटिंग का आगाज 1 अगस्त से होने वाला है. बिग बी का यह शो एक नए थेम के साथ सोनी टीवी पर दस्तक देने वाला है. चलिए जानते हैं कि शो में क्या कुछ बदला है.

Amitabh bachchan

केबीसी 18 की शूटिंग शुरू करेंगे Amitabh Bachchan

सोनी टीवी का लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने नए अंदाज के साथ वापसी करने वाला है. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने पॉपुलर शो के ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ के साथ नजर आने वाला हैं. बिग बी एक बार फिर हाट सीट के सामने अपने कड़क आवाज में अपना सिग्नेचर डायलॉग ‘देवियों और सज्जनों…’ कहते हुए नजर आएंगे. इस शो की शूटिंग 1 अगस्त 2026 से मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में नए सेट पर की जाएगी.

विज्ञापन

‘केबीसी 18’ शो के मेकर्स एक नई सोच और नया कॉन्सेप्ट के साथ पेश करने वाले हैं. इस शो की पहली में साफ नजर आ रहा है कि यह शो कितना दमदार होने वाला है. यह एक क्विज शोज है, जिसमें जल्दी जवाब देते है, वहीं विजेता बनता है. इस शो में आपको सही जवाब देने के लिए तेज दिमाग के साथ-साथ धैर्य और रणनीति भी काफी जरूरी होती है. सीजन 18 एक नई थीम रखी है. ‘इस बार… सोचना पड़ेगा’

विज्ञापन

KBC 18 के प्रोमो में क्या दिखा?

आपको बता दें कि सोनी टीवी ने हाल ही में शो से जूड़ा एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक गोल्फ कोर्स के मैदान में बेहद शांत खड़े हुए हैं. बिग बी जिंदगी और मौत की तुलना करते हुए अपनी बात शुरू करते हैं, वो कहते हैं, ‘हमें बचपन में सिखाया गया था कि जो पहले जवाब दे, सबसे सही वही है. लेकिन असल जिंदगी में कई बार पहला जवाब गलत होता, तो इस बार KBC 18 में, जवाब देने से पहले खुद को जरा रोकना. अगर नहीं समझे? इस बार… सोचना पड़ेगा.’

विज्ञापन

कब से शुरू होगा KBC 18

KBC 18 के मेकर्स की रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन में जल्दबाजी में दिया गया जवाब आपको कहीं हॉट सीट से दूर न कर दें. इसलिए कंटेस्टेंट्स को हर सवाल पर जवाब देने से पहले थोड़ा रुकने सोचने और समझने का मौका मिलेगा. यह शो 10 अगस्त 2026 से सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा. ‘केबीसी 18’ हर सोमवार से शुक्रवार रात 9:00 बजे प्रसारित होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ